Crime

मुजफ्फरपुर में सीओ का काला कारनामा, प्रभार देने के बाद अवैध रूप से म्यूटेशन के आवेदन किए थे निष्पादित

मुजफ्फरपुर में सीओ का काला कारनामा, प्रभार देने के बाद अवैध रूप से म्यूटेशन के आवेदन किए थे निष्पादित

जमीन से जुड़े मामले में सरकार पारदर्शिता के लिए नए नए प्रविधान ला रही है। दूसरी ओर राजस्व अधिकारी ही इसमें पलीता लगा रहे हैं।कुढ़नी के पूर्व अंचलाधिकारी अनिल कुमार संतोषी ने जिस तरह का कृत्य किया वह विभाग के लिए सोचनीय होगा। तबादले और प्रभार देने के बाद भी उन्होंने अवैध तरीके से एक-दो नहीं 20 दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के आवेदनों का ताबड़तोड़ निपटारा कर दिया।यहां यह भी महत्वपूर्ण है कि इनमें से महज दो को ही अस्वीकृत किया गया। वह भी इसलिए कि इसमें आपत्ति दर्ज थी। यही नहीं उन्होंने रैयत की जमीन का रकबा भी गलत तरीके से…
Read More
गया जी नगर के पूर्व बीडीओ की संदिग्ध मौत, फरवरी में 50 हजार घूस लेते हुए थे ट्रैप

गया जी नगर के पूर्व बीडीओ की संदिग्ध मौत, फरवरी में 50 हजार घूस लेते हुए थे ट्रैप

गया जी के नगर बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) के पद पर कार्यरत रहे 52 वर्षीय राकेश कुमार की मौत शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। वह देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के चलिया गांव निवासी थे। वे वर्तमान में देवघर की बिलासी प्रोफेसर कॉलोनी में मकान बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। तबादले के बाद नई पोस्टिंग पर योगदान देने के लिए राकेश कुमार मुजफ्फरपुर जा रहे थे। इसी साल फरवरी में प्रमुख की शिकायत पर उन्हें 50 हजार घूस लेते ट्रैप किया गया था। इस मामले…
Read More
पटना GPO घोटाले में नया खुलासा! खाते अनफ्रीज कर लाखों की निकासी, तीन कर्मचारी निलंबित

पटना GPO घोटाले में नया खुलासा! खाते अनफ्रीज कर लाखों की निकासी, तीन कर्मचारी निलंबित

पटना जीपीओ में हुए 5.42 करोड़ रुपये से अधिक के बचत बैंक घोटाले की ईडी जांच में नया खुलासा हुआ है। आरोपित मुन्ना कुमार और उनके स्वजन के फ्रीज खातों को अनफ्रीज कर लाखों रुपये निकाले जाने की बात सामने आई है। ईडी ने इसकी जानकारी डाक विभाग के बिहार सर्किल को पत्र के माध्यम से दी। इसके बाद सर्किल कार्यालय ने पटना जीपीओ को पत्र भेजा, जिसके आधार पर गुरुवार को एपीएम मनोज कुमार, जितेंद्र पासवान और राजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया। फ्रीज खाते खुले तो उठे बड़े सवालपटना जीपीओ में वर्ष 2019 के घोटाले की जांच…
Read More
पटना में तेजस्वी यादव का विशाल मार्च, हाथों में तिरंगा और सरकार विरोधी पोस्टर लेकर न‍िकले प्रदर्शनकारी

पटना में तेजस्वी यादव का विशाल मार्च, हाथों में तिरंगा और सरकार विरोधी पोस्टर लेकर न‍िकले प्रदर्शनकारी

सिवान में छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित फायरिंग की घटना के विरोध में राजधानी पटना का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का विशाल समूह जेपी गोलंबर से लोक भवन के लिए रवाना हुआ।हाथों में तिरंगा और विरोध से भरे पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे।मार्च के तय मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उपद्रव और यातायात संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए संवेदनशील चौराहों पर लाठी और इंसास राइफल से लैस पुलिस कर्मियों की भारी तैनाती की गई है।इस बीच, इनकम…
Read More
कोलकाता की डांसर रोजी खातून की पटना में संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में ठहरी थी

कोलकाता की डांसर रोजी खातून की पटना में संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में ठहरी थी

जक्कनपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर रोड नंबर-3 स्थित एक किराए के फ्लैट में कोलकाता (बंगाल) निवासी नर्तकी रोजी खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रोजी छह दिन पहले 12 अगस्त को पटना आई थी और अपने परिचित आर्यन के किराए के फ्लैट में ठहरी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जाता है कि रोजी पहले पटना में भी डांसर का काम करती थी। हाल के दिनों में वह इवेंट से जुड़े काम भी करने लगी…
Read More