Crime

मुजफ्फरपुर- 102 एंबुलेंस से हथियार-गांजा बरामद

मुजफ्फरपुर- 102 एंबुलेंस से हथियार-गांजा बरामद

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर पुलिस ने एसकेएमसीएच परिसर से 102 एंबुलेंस सेवा के ड्राइवर और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने एंबुलेंस की तलाशी के दौरान दो पैकेट गांजा और एक लोडेड अवैध हथियार बरामद किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ड्राइवर सर्वजीत और ईएमटी मनोहर कुमार के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को एंबुलेंस में मादक पदार्थों और अवैध हथियार की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर भारी संख्या में पुलिस बल ने 102 एंबुलेंस कार्यालय पर अचानक दबिश दी। एसकेएमसीएच के हेल्थ…
Read More
मुजफ्फरपुर में शराब माफिया के साथ डांस करना औराई एएसआई को पड़ा भारी, एसएसपी ने किया सस्पेंड

मुजफ्फरपुर में शराब माफिया के साथ डांस करना औराई एएसआई को पड़ा भारी, एसएसपी ने किया सस्पेंड

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद पुलिसकर्मी और शराब माफिया की कथित नजदीकी का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना (डायल-112) में पदस्थापित पुलिस सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) विपिन सिंह को चिन्हित शराब माफिया के साथ डांस करते हुए वायरल वीडियो के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।मामला उस समय सामने आया, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें एएसआई विपिन सिंह एक व्यक्ति के साथ नृत्य करते दिखाई दे…
Read More
मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने 2 अपराधियों को हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी कटरा थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस ने कटरा थाना के जजुआर ओपी क्षेत्र अंतर्गत पहसौल-जजुआर सड़क पर नाकेबंदी की और वाहन जांच शुरू किया। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस…
Read More
गया में पति ने ब्लेड से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद जान देने की कोशिश की

गया में पति ने ब्लेड से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद जान देने की कोशिश की

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में शनिवार की रात एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 45 वर्षीय फेकनी देवी के रूप में हुई है।हत्या का आरोप उसके पति मनोज बिंद पर लगाया गया है। घटना के बाद मनोज ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल सह अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में मृतका के पुत्र नीतीश कुमार ने क्षेत्रीय थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है, जिसमें उसने अपनी मां फेकनी…
Read More
गयाजी में फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी, 9 लोग गिरफ्तार:15 मोबाइल, 22 एटीएम कार्ड, कैश बरामद

गयाजी में फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी, 9 लोग गिरफ्तार:15 मोबाइल, 22 एटीएम कार्ड, कैश बरामद

गया पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शहर के व्हाइट हाउस कंपाउंड रोड स्थित मोतिमणि अपार्टमेंट में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 15 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, विभिन्न बैंकों के 22 एटीएम/क्रेडिट-डेबिट कार्ड, 4 लैपटॉप चार्जर, 5 माउस, 1 वाई-फाई मशीन, 500 जीबी हार्ड डिस्क, एक्सटेंशन वायर, एक नोटबुक और 9,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। एसएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में इस साइबर ठगी मामले का…
Read More