26
Dec
सामाजिक न्याय, ग्रामीण सशक्तिकरण और शिक्षा-आधारित राष्ट्र निर्माण के मूल्यों के प्रति आजीवन समर्पित रहे, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के अवसर पर कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने मंगलवार को गूगल और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएस विश्वविद्यालय) मेरठ के साथ एक ऐतिहासिक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। चौधरी चरण सिंह जी के समावेशी विकास के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है । इस सहयोग से सीसीएस विश्वविद्यालय भारत के पहले एआई-सक्षम विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित होगा, जहां प्रौद्योगिकी भारत भर के युवाओं…
