मेकमायट्रिप ने अपनी ‘ट्रैवल का मुहूर्त सेल’ के दूसरे संस्करण की घोषणा की है। यह सेल 14 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इसके तहत साल के अंत में छुट्टियां मनाने की योजना बना रहे यात्रियों को 30 हजार से अधिक घरेलू और 3,500 अंतरराष्ट्रीय होटल एवं होमस्टे, 35 एयरलाइंस और आठ बैंकों की ओर से विशेष ऑफर उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस सेल में हवाई यात्रा, होटल, होमस्टे, छुट्टियों के पैकेज, बस, ट्रेन, टैक्सी, पर्यटन स्थल, मनोरंजन गतिविधियां, विदेशी मुद्रा और वीजा सेवाओं की बुकिंग पर विशेष छूट मिलेगी। इसमें गोवा, केरल, राजस्थान, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर, अंडमान और लक्षद्वीप जैसे लोकप्रिय घरेलू पर्यटन स्थल शामिल हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में जापान, दुबई, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया और यूरोप के विभिन्न पर्यटन स्थल शामिल हैं।
इस अभियान के तहत फेरारी वर्ल्ड, यूनिवर्सल स्टूडियोज सिंगापुर, मैडम तुसाद और सिंगापुर चिड़ियाघर जैसे लोकप्रिय पर्यटन आकर्षणों पर भी विशेष ऑफर दिए जाएंगे।
मेकमायट्रिप के कॉर्पोरेट, उड़ान सेवाओं, जीसीसी और विपणन विभाग के मुख्य परिचालन अधिकारी राज ऋषि सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को अपनी छुट्टियों की योजना पहले से बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही, इससे पर्यटन क्षेत्र से जुड़े भागीदारों को व्यस्त पर्यटन सीजन की मांग के अनुसार अपनी तैयारियां करने में मदद मिलेगी।
इस अभियान के छह विज्ञापन फिल्मों में कंपनी के ब्रांड एंबेसडर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आएंगे। इन फिल्मों की परिकल्पना रचनात्मक विज्ञापन एजेंसी टैलेंटेड ने की है। अभियान की टैगलाइन ‘अब तो जाना पड़ेगा’ रखी गई है।
एमएमटीब्लैक के सदस्यों को 13 नवंबर से इस सेल का विशेष अग्रिम लाभ मिलेगा। उन्हें शुक्रवार के विशेष ऑफर के साथ शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच सीमित संख्या में उपलब्ध दैनिक विशेष सौदों का लाभ भी मिलेगा। वहीं, वनसर्कल के सदस्यों को पात्र बुकिंग पर अतिरिक्त सुविधाएं और लाभ दिए जाएंगे।
