27
Dec
आयोडीन युक्त नमक के सेवन का मतलब केवल सरकार द्वारा अनिवार्य आयोडीन की मात्रा अनुपालन भर नहीं है बल्कि यह एक आवश्यक पोषक तत्व का विश्वसनीय स्रोत है जो हमारी रसोई में मौजूद रहता है। यह साधारण सी चीज़ हमारे खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है, साथ ही कई तरह से हमारी सेहत में भी योगदान देती है। नमक बहुत अधिक इस्तेमाल होने वाला उत्पाद है, इसलिए यह यूनिवर्सल सॉल्ट आयोडाइज़ेशन (यूएसआई) कार्यक्रम के ज़रिए आयोडीन मिलाने का सबसे आम माध्यम बन गया और यह आयोडीन की कमी से पैदा होने वाले विकारों (आईडीडी) को रोकने में मददगार रहा…
