24
Jul
संसदीय वित्त संबंधी स्थायी समिति ने वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (वीडीए), जैसे क्रिप्टोकरेंसी, के लिए एक व्यापक और प्रभावी नियामकीय ढांचा तैयार करने की सिफारिश की है। प्रतिभूति बाजार संहिता (एसएमसी) पर अपनी रिपोर्ट में समिति ने कहा है कि तेजी से बढ़ते डिजिटल एसेट्स बाजार को देखते हुए स्पष्ट नियम और कानूनी व्यवस्था समय की आवश्यकता है। समिति ने मौजूदा नियामकीय शून्य पर चिंता जताते हुए कहा कि व्यापक कानून लागू होने तक सरकार एक अंतरिम नियामकीय व्यवस्था पर भी विचार कर सकती है। इसके तहत मान्यता प्राप्त स्व-नियामक संगठन (Self-Regulatory Organisations—SROs) संबंधित नियामक संस्था की निगरानी में कार्य कर…
