निर्माण क्षेत्र के लिए आधुनिक और भरोसेमंद सॉल्यूशन देने वाली दुनिया की जानी-मानी कंपनी केराकॉल (Kerakoll) ने अपने प्रमुख H40 पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारत में अगली पीढ़ी के एडहेसिव सॉल्यूशन लॉन्च किए हैं। बिल्डिंग इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों और कठिन इंस्टॉलेशन सिस्टम को ध्यान में रखते हुए कंपनी ऐसे प्रोडक्ट लेकर आई है, जो नई टेक्नोलोजी, भरोसेमंद क्वालिटी और बेहतर परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बो हैं।
इस नई रेंज की सबसे मजबूत कड़ी कंपनी का फ्लैगशिप प्रोडक्ट H40 Gel है, जिसने शानदार परफॉर्मेंस, लंबे समय तक टिकने वाली मजबूती और मल्टीपर्पज इस्तेमाल की वजह से प्रोफेशनल्स के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। इसकी खास Gel Technology बेहतर कंसिस्टेंसी, पूरी सरफेस पर मजबूत पकड़ और शानदार बॉन्डिंग देती है, जिससे यह मॉडर्न एडहेसिव सिस्टम में एक भरोसेमंद ऑप्शन बन गया है।
H40 Gel की इसी कामयाबी को आगे बढ़ाते हुए केराकॉल ने अब भारतीय बाजार में H40 Extreme और H40 Tech भी लॉन्च किए हैं। इन दोनों प्रोडक्ट्स को बड़े साइज की टाइलों की इंस्टॉलेशन, हेवी-ड्यूटी एप्लिकेशन और आधुनिक बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अपने एडवांस फॉर्मूले के साथ ये नए प्रोडक्ट्स साइट पर बेहतर मजबूती, एकदम सही और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देते हैं।
अपनी गो-टू-मार्केट स्ट्रैटेजी के तहत कंपनी H40 Extreme और H40 Tech को चुनिंदा चैनल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध कराएगी। इसका मकसद ग्राहकों को सही सलाह, बेहतर सर्विस और शानदार प्रोडक्ट एक्सपीरियंस देना है।
H40 Gel, H40 Extreme और H40 Tech से बनी यह नई H40 फैमिली अब एक कम्प्लीट एडहेसिव सिस्टम बन गई है। यह अलग-अलग तरह की सरफेस और सब्सट्रेट्स के लिए परफेक्ट है और आर्किटेक्ट्स, कॉन्ट्रैक्टर्स व एप्लिकेटर्स को हर प्रोजेक्ट में लगातार बेहतरीन रिजल्ट देने में मदद करती है।
इस मौके पर केराकॉल के रीजनल डायरेक्टर (एशिया पैसिफिक) आहज़म जावेद ने कहा, “H40 Gel ने एडहेसिव कैटेगरी में परफॉर्मेंस और इस्तेमाल में आसानी को लेकर बाजार की सोच बदल दी है। H40 Tech और H40 Extreme के लॉन्च के साथ हम इसी सफलता को आगे बढ़ा रहे हैं। यह पूरी H40 फैमिली इनोवेशन के प्रति हमारी कमिटमेंट का प्रतीक है, जो भारतीय बिल्डिंग इंडस्ट्री को ज्यादा सही, मजबूत और असरदार सॉल्यूशन उपलब्ध कराएगी।”
नई H40 फैमिली के साथ केराकॉल एडहेसिव टेक्नोलॉजी में अपनी मजबूत मौजूदगी को और आगे बढ़ा रही है। कंपनी हाई-क्वालिटी, भरोसेमंद और इको-फ्रेंडली सॉल्यूशन के जरिए भारतीय बिल्डिंग इंडस्ट्री को बेहतर, मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है।
केराकॉल इंडिया के सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर अबिसंका सिन्हा ने कहा, “H40 Tech और H40 Extreme के जरिए हम टाइल और स्टोन इंस्टॉलेशन से जुड़े प्रोफेशनल्स की बदलती जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। हमारा मानना है कि असली इनोवेशन वही है, जो साइट पर काम करने वाले लोगों का भरोसा बढ़ाए और उनका काम आसान बनाए। ये नए प्रोडक्ट्स भारतीय बाजार में व्यावहारिक और भरोसेमंद सॉल्यूशन देने की हमारी कमिटमेंट को और मजबूत करते हैं।”
