शराब तस्कर पर पुलिस की दबिश, तीन गिरफ्तार; झोपड़ी मालिक समेत तीन फरार

खगौल थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना स्थित गौरैया स्थान में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक झोपड़ी से अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की. पांच बोरों में रखी शराब की कुल मात्रा 58.95 लीटर बतायी गयी है. पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि झोपड़ी मालिक विशाल कुमार समेत तीन लोग फरार हो गये. पुलिस को सूचना मिली थी कि गौरैया स्थान में विशाल कुमार की झोपड़ी में शराब रखकर उसका कारोबार किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की. तलाशी के दौरान पांच बोरों में रखी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गयी. पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान गाड़ीखाना, खगौल निवासी नीरज कुमार, लोको कॉलोनी, खगौल निवासी चिंटू कुमार और दाउदपुर, शाहपुर निवासी ऋतिक कुमार के रूप में हुई है. वहीं, झोपड़ी मालिक विशाल कुमार समेत तीन लोग मौके से फरार हो गये. छापेमारी टीम में सब-इंस्पेक्टर शाहनवाज हुसैन, सिद्धार्थ और प्रवीण नारायण समेत पुलिस जवान शामिल थे. गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फरार झोपड़ी मालिक विशाल कुमार और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

By Paromita