09
Sep
भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दापंती की मौत हो गई, जबकि उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना अकबरनगर रेलवे स्टेशन की है। बताया जा रहा है कि दंपती दो नंबर प्लेटफार्म से रेलवे लाइन क्रॉस कर एक नंबर प्लेटफार्म की तरफ आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान दंपती पीछे से आ रही श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से टक्कर के बाद हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिसकर्मी ट्रैक पर पहुंचे और…
