Bihar

कर्मा-धर्मा पर्व पर 10 साल की बच्ची की डूबकर मौत:भागलपुर के पीरपैंती में मरगंग नदी में नहा रही थी, एक घंटे बाद मिला शव

कर्मा-धर्मा पर्व पर 10 साल की बच्ची की डूबकर मौत:भागलपुर के पीरपैंती में मरगंग नदी में नहा रही थी, एक घंटे बाद मिला शव

भागलपुर के पीरपैंती में कर्मा-धर्मा पर्व की खुशियां उस समय गम में बदल गईं, जब 10 साल की बच्ची पूजा कुमारी की मरगंग नदी में डूबने से मौत हो गई। पूजा पर्व के मौके पर नहाने गई थी। पीरपैंती प्रखंड के गोविंदपुर-मोहनपुर में स्थित मरगंग नदी में पूजा करीब 10 बच्चों के साथ नहा रही थी। नहाते समय वह अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और गहरे पानी में डूब गई।पूजा को डूबता देख उसके साथ आए बच्चे घबरा गए और मदद के लिए गांव की ओर भागे। बच्चों की आवाज सुनकर ग्रामीणों को कुछ गलत…
Read More
चलती ट्रेन से अगवा वैशाली के युवक की हत्या, आरा में पटरी पर मिला शव

चलती ट्रेन से अगवा वैशाली के युवक की हत्या, आरा में पटरी पर मिला शव

चलती ट्रेन से उतारा, अगवा किया और फिर मौत के घाट उतार दिया। हैदराबाद से दानापुर आ रही स्पेशल ट्रेन में सवार वैशाली के युवक नीतीन यादव को दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच बदमाश ट्रेन से उतारकर अपने साथ ले गए। अपहर्ताओं के चंगुल से मौका मिलते ही नीतीन ने मोबाइल से रेल मुख्यालय को फोन कर मदद की गुहार लगाई। इसके बाद बक्सर और दिलदारनगर जीआरपी के साथ आरपीएफ की संयुक्त टीम उसकी तलाश में जुट गई। लेकिन तलाश का अंत मंगलवार को आरा के जगजीवन हाल्ट के पास रेलवे पटरी पर मिले उसके शव के…
Read More
मुजफ्फरपुर में इंटर की परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर चाकू से हमला, बदमाशों ने गर्दन व पीठ पर किया वार

मुजफ्फरपुर में इंटर की परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर चाकू से हमला, बदमाशों ने गर्दन व पीठ पर किया वार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। थाना क्षेत्र के छत्रपति चोरबन पुलिया के पास सोमवार को बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने इंटर की जांच परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों छात्राएं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मनोहर छपड़ा में इंटर की टेस्ट परीक्षा देने साइकिल से जा रही थीं। हमला इतना अचानक हुआ कि छात्राओं को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश कमालपुर गांव की तरफ भाग निकले। हमले में एक छात्रा की गर्दन व पीठ और दूसरी के हाथ में चाकू…
Read More
मुजफ्फरपुर में NH-27 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की ढही शटरिंग, रात होने से टला बड़ा हादसा

मुजफ्फरपुर में NH-27 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की ढही शटरिंग, रात होने से टला बड़ा हादसा

मुजफ्फरपुर-दरभंगा रोड (एनएच 27) के मझौली चौक पर रविवार की रात करीब 10 बजे निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग अचानक भर भराकर गिर गई। ढलाई के लिए लगाया गया भारी-भरकम ढांचा गिरते ही जोर की आवाज हुई।इससे वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई। गनीमत यह रही कि हादसा देर रात हुआ। इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस तरह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।विदित हो कि एनएच पर अभी कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है। फ्लाईओवर का निर्माण होने के कारण दोनों तरफ के वाहन सिंगल लेन में ही चल रहे हैं। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों…
Read More
पटना में पानी का छींटा पड़ने पर ‘खूनी खेल’, चाकूबाजी में पिता की मौत, बेटा घायल

पटना में पानी का छींटा पड़ने पर ‘खूनी खेल’, चाकूबाजी में पिता की मौत, बेटा घायल

बिहार के पटना जिले के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के केवट टोली, दीपनगर मोहल्ले में गाड़ी धोने के दौरान पानी का छींटा पड़ने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इसमें हुई चाकूबाजी में 46 वर्षीय दीपू कुमार की मौत हो गई, जबकि उनका 19 साल का बेटा साहिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। साहिल का इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मेहंदीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने इस मामले में आरोपित दंपति…
Read More