Bihar

व‍िक्रम‍श‍िला पुल बंद, जलमार्ग से सफर, भागलपुर में गंगा के 3 घाटों से चलेंगे जहाज, बाइक-साइकिल समेत यात्रा फ्री

व‍िक्रम‍श‍िला पुल बंद, जलमार्ग से सफर, भागलपुर में गंगा के 3 घाटों से चलेंगे जहाज, बाइक-साइकिल समेत यात्रा फ्री

पूर्व बिहार और कोसी-सीमांचल की जीवन रेखा माना जाने वाला विक्रमशिला सेतु बुधवार (30 सितंबर) की आधी रात से वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद हो जाएगा। सड़क मार्ग पर पहियों की रफ्तार थमने के बाद गुरुवार, 1 अक्टूबर से गंगा की लहरें यात्रियों के सफर का मुख्य आधार बनेंगी। बेली ब्रिज को सुरक्षित हटाने और सेतु के पुनर्स्थापन कार्य के लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) की तकनीकी टीम भागलपुर पहुंच चुकी है। पुल बंद रहने के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए गंगा नदी में बड़े जहाजों (फेरी) का परिचालन शुरू किया जा रहा है।
Read More
पटना-नर्सिंग स्टूडेंट का प्रोटेस्ट, पत्थरबाजी में बचीं SP कोमल मीणा:माले प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को दिखाई चप्पल, बैरिकेडिंग तोड़ी, लाठीचार्ज में 4 छात्र घायल

पटना-नर्सिंग स्टूडेंट का प्रोटेस्ट, पत्थरबाजी में बचीं SP कोमल मीणा:माले प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को दिखाई चप्पल, बैरिकेडिंग तोड़ी, लाठीचार्ज में 4 छात्र घायल

पटना में सोमवार को प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग छात्रों पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान छात्रों की ओर से पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। इसमें एसपी कोमल मीणा बाल-बाल बच गईं। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण पत्थर उनके हेलमेट पर आकर लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज करने की कोशिश की, लेकिन छात्रों ने राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया।प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा ने महिला पुलिसकर्मी के हाथ में दांत काट लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी छात्रा को अपने साथ ले जाने लगी, लेकिन छात्रा…
Read More
औरंगाबाद में CSP संचालक को गोली मारकर 3 लाख रुपये और लैपटॉप लूटा, गंभीर हालत में गयाजी रेफर

औरंगाबाद में CSP संचालक को गोली मारकर 3 लाख रुपये और लैपटॉप लूटा, गंभीर हालत में गयाजी रेफर

फेसर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात बद्री बिगहा और पिरौंटा गांव के बीच हुई। गोली लगने से पिरौंटा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र एवं सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कालेज, गयाजी रेफर कर दिया है। प्रदीप कुरहमा गांव स्थित बैंक आफ बड़ौदा का सीएसपी संचालित करते हैं। गुरुवार की सुबह वह घर से सीएसपी खोलने के लिए कुरहमा जा…
Read More
नेपाल से गयाजी जा रही बस खगड़िया में जलकर राख, पिंडदान करने जा रहे 60 तीर्थयात्रियों ने कूदकर बचाई जान

नेपाल से गयाजी जा रही बस खगड़िया में जलकर राख, पिंडदान करने जा रहे 60 तीर्थयात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बिहार के खगड़िया जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा होने से बच गया। जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH-31) पर अनिल होटल के समीप नेपाल से गया जा रही एक बस में अचानक आग लग गई।बस में लगभग 50 से 60 तीर्थयात्री मौजूद थे। गनीमत यह रही कि जब तक आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी श्रद्धालु नेपाल से गया जी में पिंडदान करने के लिए निकले थे। इस दौरान मानसी…
Read More
सारण में दिनदहाड़े किडनैपिंग: स्कूल जा रही छात्रा को कार में खींचा, बक्से में किया बंद

सारण में दिनदहाड़े किडनैपिंग: स्कूल जा रही छात्रा को कार में खींचा, बक्से में किया बंद

सारण के मशरक थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े स्कूल जा रही 14 वर्षीय छात्रा को चार पहिया वाहन से अगवा कर लिया गया। छात्रा के पड़ोसी युवक ने घटना देख साइकिल से वाहन का पीछा करते हुए उसके स्वजन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की सक्रियता से छात्रा को कुछ ही देर में सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे जबरन चार पहिया वाहन में बैठा लिया। घटना को उसी रास्ते…
Read More