मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर स्थित द रायल फुलार होटल में पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को गिरफ्तार किया है।
होटल के तीसरे तल पर कमरा नंबर 309 से अंग्रेजी शराब की दो बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने संबंधित कमरे को सील कर दिया है। इस मामले में गिरफ्तार दोनों युवतियों के अलावा सूतापट्टी के कारोबारी अलंकार हिसारिया, होटल मालिक और मैनेजर को भी आरोपित किया गया है। वैशाली में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर मुजफ्फरपुर पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न होटलों में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि माड़ीपुर स्थित द रायल फुलार होटल में शराब का सेवन किया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर के होटल फुलार में शराब के साथ पश्चिम बंगाल की दो युवतियां गिरफ्तार, कारोबारी और मालिक पर भी केस
