17
Sep
लोक आस्था के महापर्व छठ, दिवाली और होली जैसे बड़े त्योहारों के दौरान भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने एक व्यापक और आधुनिक कार्ययोजना तैयार की है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में 14 करोड़ रुपये की प्राक्कलित लागत से 7200 वर्ग फीट में दो मंजिला मॉड्युलर वेटिंग हॉल (स्थाई होल्डिंग एरिया) का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य आगामी 1 अक्टूबर से धरातल पर शुरू होगा और इसे छठ पूजा तक पूरा कर यात्रियों को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) के…
