10
Sep
जमुई जिले के सोनो चौक पर बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोनो स्थित संत जेवियर स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक पुरानी मैजिक वैन की बैटरी अचानक तेज आवाज के साथ फट गई। इस भीषण ब्लास्ट के बाद बैटरी के भीतर मौजूद रासायनिक तेजाब (एसिड) वैन में बैठे मासूम बच्चों के पैरों पर छिटक गया, जिससे तीन छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट होते ही गाड़ी के भीतर मासूमों की चीख-पुकार मच गई और चौक पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने तुरंत तत्परता दिखाई और…
