24
Aug
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि वह 1 सितंबर से अपने सभी मॉडल्स की गाड़ियों की कीमतें 25,000 रुपये तक बढ़ाएगी। ऐसा इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी और महंगाई के दबाव की भरपाई के लिए किया जा रहा है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि कीमतों में यह बढ़ोतरी इंटरनल कंबशन इंजन और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) दोनों तरह की गाड़ियों पर लागू होगी और अलग-अलग मॉडल्स व वेरिएंट्स के हिसाब से अलग-अलग होगी। कंपनी ने कहा, "कीमतों में यह बदलाव बढ़ती इनपुट कॉस्ट और लगातार महंगाई के दबाव के असर को कुछ…
