16
Feb
कोटक महिंद्रा बैंक (केएमबीएल/कोटक) ने अपने प्रमुख कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम ‘सेहत का सफर 4.0’ के चौथे संस्करण की शुरुआत की घोषणा की है। यह पहल खास तौर पर देश के ट्रक ड्राइवरों, ट्रांसपोर्टरों और उनके परिवारों के लिए निःशुल्क निवारक स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध कराती है। ये वही लोग हैं जो देश की अर्थव्यवस्था को लगातार गतिशील बनाए रखते हैं, लेकिन अक्सर स्वास्थ्य सुविधाओं तक उनकी पहुंच सीमित रह जाती है। साल 2022 में शुरू हुई यह पहल हर वर्ष विस्तार पाती गई है। अब तक इसके तीन संस्करणों में 75 से अधिक शहरों में 120 से ज्यादा…
