Blog

एनआईएसएम और सेबी ने कोलकाता में राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज में युवा प्रतिभाओं को परखा

एनआईएसएम और सेबी ने कोलकाता में राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज में युवा प्रतिभाओं को परखा

अगस्त 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के सहयोग से 22 और 23 अगस्त 2026 को सेंट जेवियर्स कॉलेज (स्वायत्त), कोलकाता में राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज (NFLQ) 2026 के पूर्वी क्षेत्रीय दौर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। दो दिवसीय इस आयोजन में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने वित्तीय बाजारों, निवेश सिद्धांतों, निवेशक सुरक्षा और जिम्मेदार वित्तीय प्रथाओं पर आधारित एक इंटरैक्टिव प्रारूप में प्रतिस्पर्धा की।कोलकाता राउंड एनएफएलक्यू 2026 का चौथा क्षेत्रीय दौर था, इससे पहले मुंबई में पश्चिमी क्षेत्रीय राउंड, नई दिल्ली में…
Read More
मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, यशस्वी जायसवाल और आशिता फर्नांडो पर ICC ने लगाया जुर्माना

मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, यशस्वी जायसवाल और आशिता फर्नांडो पर ICC ने लगाया जुर्माना

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज आशिता फर्नांडो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कोलंबो टेस्ट के पहले दिन मैदान पर हुई दोनों खिलाड़ियों की झड़प के बाद ICC ने उन पर 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा दोनों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। दरअसल, टेस्ट मैच के पहले दिन आशिता फर्नांडो ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड कर दिया था। भारतीय बल्लेबाज के पवेलियन लौटने के दौरान फर्नांडो ने उन्हें कुछ कहा, जिसके बाद यशस्वी ने पलटकर श्रीलंकाई गेंदबाज से बहस शुरू कर…
Read More
झूलन उत्सव पर भी छाया सन्नाटा: कृष्णनगर के प्रसिद्ध मिट्टी के पुतला उद्योग में मंदी, कारीगर विकल्प तलाशने को मजबूर

झूलन उत्सव पर भी छाया सन्नाटा: कृष्णनगर के प्रसिद्ध मिट्टी के पुतला उद्योग में मंदी, कारीगर विकल्प तलाशने को मजबूर

पारंपरिक झूलन उत्सव के आगमन के बावजूद नदिया जिले के कृष्णनगर (घूर्णी) के विश्व प्रसिद्ध मिट्टी के पुतले और मूर्ति शिल्प पर गहरी मंदी का साया मंडरा रहा है। भौगोलिक संकेत यानी जीआई (GI) टैग मिलने के बाद भी छोटे और सीमांत मूर्तिकारों की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। त्योहार के इस मौसम में भी मूर्तियों और पुतलों की बिक्री न होने के कारण कारीगरों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जिससे कई लोग इस पैतृक पेशे को छोड़कर अन्य कामों में जुटने लगे हैं। घूर्णी पुतला पट्टी के 30 वर्षों का अनुभव रखने…
Read More
कालीघाट मंदिर में NSG का विशेष अभ्यास: सुरक्षा की समीक्षा के लिए 24 से 27 अगस्त तक कमांडो का ‘ऑपरेशनल रेकी’

कालीघाट मंदिर में NSG का विशेष अभ्यास: सुरक्षा की समीक्षा के लिए 24 से 27 अगस्त तक कमांडो का ‘ऑपरेशनल रेकी’

देश के अति-महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों (Vital Installations) की सुरक्षा सुनिश्चित करने और एनएसजी (NSG) मुख्यालय के निर्देशों के तहत कोलकाता के ऐतिहासिक कालीघाट मंदिर में विशेष ‘ऑपरेशनल रेकी’ (Reconnaissance) शुरू हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की 29 एससीजी (29 SCG, NSG) शाखा की ओर से 24 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक चार दिवसीय सुरक्षा अभ्यास और निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार (24 अगस्त 2026) सुबह लगभग 9:30 बजे एनएसजी का एक विशेष दल कालीघाट मंदिर परिसर पहुंचा। इस रेकी टीम में 1 वरिष्ठ अधिकारी, 2 असिस्टेंट कमांडर और 10 प्रशिक्षित ब्लैक…
Read More
अंतरिक्ष स्टार्टअप्स से बोले मोदी, दुनिया की प्रतिभाओं को भारत लाएं

अंतरिक्ष स्टार्टअप्स से बोले मोदी, दुनिया की प्रतिभाओं को भारत लाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस से पहले स्काईरूट एयरोस्पेस समेत 20 अंतरिक्ष स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात कर भारत को वैश्विक अंतरिक्ष केंद्र बनाने की दिशा में युवाओं और उद्यमियों को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप ऐसा मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करें, जो दुनिया भर की प्रतिभाओं को भारत की ओर आकर्षित कर सके। प्रधानमंत्री ने भारत की प्रतिस्पर्धात्मक ताकत के रूप में लागत-कुशलता, प्रतिभाशाली मानव संसाधन और जोखिम उठाने की क्षमता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश की युवा प्रतिभा और नवाचार अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की स्थिति…
Read More