Blog

बीएसएफ ने सीमा पर पकड़ा 150 याबा टैबलेट

बीएसएफ ने सीमा पर पकड़ा 150 याबा टैबलेट

पश्चिम बंगाल से सटी भारत बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा दल (बीएसएफ) की टीम ने याबा टेबलेट की 150 नशीली गोलियां बरामद की है। बीएसएफ की ओर से मंगलवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि सोमवार देर शाम सीमा चौकी भिठारी में बीएसएफ की टीम ने याबा टेबलेट तस्करी की सूचना प्राप्त की थी। उसी के मुताबिक इलाके की तलाशी लेकर 150 टेबलेट बरामद किए गए जिसकी कीमत 75000 रुपये है।  इसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर थाने को सौंप दिया गया है। 
Read More
महिला ने छत से कूदकर दी जान

महिला ने छत से कूदकर दी जान

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कसबा थाना इलाके में अकेली रहने वाली एक महिला ने छत से कूदकर जान दे दी है। उसकी पहचान 50 साल की जोइता घोष के तौर पर हुई है। वह थाना क्षेत्र के हेस्टिंग्स टावर में लंबे समय से अकेली रह रही थी। पति अभिजीत घोष और बेटा उससे अलग मलेशिया में रहते हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह एक बीमारी से पीड़ित थी जिसके कारण लंबे समय से डिप्रेशन में थी और मंगलवार 11:30 बजे के करीब छत से कूदकर जान दे दी है। पुलिस ने उनके पति से संपर्क…
Read More
विधानसभा चुनाव : पश्चिम बंगाल में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना

विधानसभा चुनाव : पश्चिम बंगाल में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना

 शिवसेना आगामी विधानसभा चुनाव में मालदा समेत राज्य के विभिन्न जिले में  100 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है.  शिवसेना के राज्य महासचिव अशोक सरकार ने यह जानकारी दी। गौरतलब है मालदा जिले में शिवसेना ने चिकित्सकों से अधिकतम 200 रूपये फीस लेने की मांग को लेकर सामूहिक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। मंगलवार दोपहर को ओल्ड मालदा थाने के मंगलबाड़ी  चौरंगी मोड़ इलाके में शिवसेना की ओर से इस बारे में एक सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर शिवसेना के राज्य महासचिव अशोक सरकार, मालदा जिला अध्यक्ष उत्तम नंदी , महासचिव श्याम दास व सुरेश सरकार समेत अन्य…
Read More
मालदा पहुंचेगी केंद्रीय वाहिनी की पांच कंपनी , जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी

मालदा पहुंचेगी केंद्रीय वाहिनी की पांच कंपनी , जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी

चुनाव आयोग ने इस वर्ष पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के पुलिस -  प्रशासन को चुनाव आयोग के निर्देश भेज दिया गया है।   मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में एसपी आलोक राजोरिया ने इसकी जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश उन्हें मिले हैं। पहले चरण में मालदा में पांच कंपनी केंद्रीय वाहिनी आएगी।उनके  रहने व भोजन की तैयारी शुरू कर दी गयी है।   इसके साथ से उन्होंने बताया कि संवेदनशील बूथों को चिन्हित कर उन इलाकों में केंद्रीय वाहिनी का रूट मार्च किया जाएगा।
Read More
एनजेपी ड्राई पोर्ट में तोड़फोड़ का मुख्य आरोपी प्रसेनजित राय असम से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड में लाया गया सिलीगुड़ी

एनजेपी ड्राई पोर्ट में तोड़फोड़ का मुख्य आरोपी प्रसेनजित राय असम से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड में लाया गया सिलीगुड़ी

एनजीपी ड्राई पोर्ट में तोड़फोड़ के मुख आरोपी प्रसेनजीत राय को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रसनजीत राय को असम से गिरफ्तार कर पुलिस  आज सुबह उसे विशेष विमान से सिलीगुड़ी लायी। वहीँ  घटना के बाद से तृणमूल कांग्रेस ने उसे पार्टी से निकाल दिया है।एनजेपी थाने की पुलिस मंगलवार सुबह उसे लेकर बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंची।  पुलिस  सूत्रों के अनुसर  प्रसेनजित राय को असम के तिनसुकिया से गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिलीगुड़ी में रहने के दौरान एनजेपी इलाके में ड्राई पोर्ट पर हंगामा व तोड़फोड़ की घटना के  मुख्य आरोपी प्रसेनजित राय घटना के बाद से गायब था।  इस बीच उसके कई समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार…
Read More