Blog

दार्जीलिंग में दिलीप घोष को दिखाया गया काला झंडा , लगाए जो बैक के नारे

दार्जीलिंग में दिलीप घोष को दिखाया गया काला झंडा , लगाए जो बैक के नारे

परिवर्तन यात्रा में शामिल होने मंगलवार को दार्जीलिंग पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को गोजमुमो नेता विमल गुरुंग के समर्थकों ने काला झंडा दिखाते  हुए उनके खिलाफ गो बैक के नारे लगाए। गौरतलब है कि पिछले साल दार्जीलिंग पहुंचे दिलीप घोष पर हमला हुआ था।  इस घटना के बाद वे आज पहली बार दार्जीलिंग पहुंचे।  रास्ते में गोजमुमो नेता विमल ने समर्थकों ने उन्हें काला झंडा दिखाया।  ये सभी हाथ में पोस्टर लिए हुए दिलीप घोष जो बैक के नारे लगा रहे थे।  दूसरी ओर  भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के पहाड़ आगमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से यहाँ सुरक्षा कड़ी कर दी गयी…
Read More
मंत्री गुलाम रब्बानी ने भाजपा को बंगाल से खदेड़ने का किया आह्वान

मंत्री गुलाम रब्बानी ने भाजपा को बंगाल से खदेड़ने का किया आह्वान

भले ही चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तिथि का ऐलान नहीं किया हो लेकिन सत्ताधारी  तृणमूल कांग्रेस समेत  सभी राजनीतिक पार्टी चुनाव प्रचार में जुट गई है। इस बीच मालदा में तृणमूल कांग्रेस ने मंत्री गुलाम रब्बानी के जरिये चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया। मालदा के हरिशचंद्रपुर टाउन लाइब्रेरी मैदान में हरिशचंद्रपुर विधानसभा के कोर्डिनेटर तथा पूर्व विधायक ताजामुल हुसैन के आह्वान पर एक जनसभा का आयोजन किया गया था. मंत्री गुलाम रब्बानी सभा में बतौर मुख्य वक्त उपस्थित थे। इसके अलावा स्टेट कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट मोयाज्जम हुसैन,  जिला महासचिव जम्मू हुसैन,  तबारक हुसैन चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष हजरत अली समेत काफी संख्या में अन्य नेता और …
Read More
पहाड़ के लोग विमल गुरुंग के साथ नहीं  – दिलीप

पहाड़ के लोग विमल गुरुंग के साथ नहीं – दिलीप

दार्जीलिंग में परिवर्तन यात्रा में शामिल होने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष व सांसद अर्जुन सिंह मंगलवार सुबह बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत में  बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि पहाड़ के लोग लंबे समय से अपने हक व अधिकार से वंचित हैं।  पहाड़ पर विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों की कुछ बुनियादी मांगे हैं। इसे लेकर सभी  सहमत नहीं हो सकते पर  उनकी मांगों पर चर्चा की जा सकती है। दिलीप घोष ने कहा  पहाड़ के कुछ नेता और राज्य की ममता सरकार पहाड़ के लोगों की समस्या बढ़ा रही है।  श्री घोष ने कहा कि पहाड़…
Read More
‘बंगाल को अपनी बेटी चाहिए ‘के नारे पर भड़के सीपीएम विधायक अशोक भट्टाचार्य

‘बंगाल को अपनी बेटी चाहिए ‘के नारे पर भड़के सीपीएम विधायक अशोक भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल में तीसरी बार सरकार बनाने को बेताब तृणमूल कांग्रेस का नया नारा 'बंगाल को अपने बेटी चाहिए'  पर वरिष्ठ सीपीएम नेता व सिलीगुड़ी के विधायक अशोक भट्टाचार्य ने तीखी  प्रतिक्रिया दी है . अशोक भट्टाचार्य ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाली है यह तो सभी जानते हैं।  फिर इस तरह के  नारे क्यों लगाए जा रहे हैं यह उन्हें समझ में नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि  शायद तृणमूल कांग्रेस के किसी व्यक्ति को इस बारे में संदेह है जिस वजह से प्रशांत किशोर को लाखों रुपए है देकर इस तरह का नारा तैयार किया गया  है।  इतना ही नहीं…
Read More
64 प्रहर व्यापी महानाम  संकीर्तन उत्सव 26 फ़रवरी से

64 प्रहर व्यापी महानाम संकीर्तन उत्सव 26 फ़रवरी से

उत्तर बंगाल के ऐतिहासिक उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज शहर के महेंद्रगंज नाट मंदिर में 26 फ़रवरी से 64 प्रहर व्यापी महानाम  संकीर्तन उत्सव शुरू होगा।माघी पूर्णिमा के पूर्ण लग्न पर हर वर्ष  इस उतसव का आयोजन किया जाता है।    64 प्रहर व्यापी महानाम  संकीर्तन उत्सव की तैयारी जोरों पर हैं। इस विशेष अवसर पर नाट मंदिर को विशेष रूप से सजाया संवारा जा रहा है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस उत्सव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जाता है।   64 प्रहर व्यापी महानाम  संकीर्तन उत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है।  हालाँकि  इस वर्ष  कोरोना के कारण सरकारी…
Read More