सिलीगुड़ी शहर में 10 लाख लोग रहते हैं। यहाँ दो विद्युत शवदाहगृह हैं, एक निजी तौर पर संचालित श्मशान है।

127

सरकार ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शवों  के  दाह संस्कार के लिए  साहुडांगी श्मशान घाट  का अधिग्रहण किया है। सिलीगुड़ी में स्थित किरणचंद्र श्मशान घाट पर दिन प्रतिदिन दवाब बढ़ता जा रहा है।  शहर के निजी श्मशान घाट में लकड़ी से लाशों का दाह संस्कार किया जाता है। ऐसे में सिलीगुड़ी शहर में एक और श्मशान घाट की आवश्यकता है।  विभिन्न सामाजिक संगठनों और नगर निगम के तत्वावधान में सिलीगुड़ी शहर में एक और श्मशान घाट का निर्माण किया जायेगा। सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के चेयरमैन गौतम देव ने सोमवार को ये बातें कही। गौतम देव ने आज नए  श्मशान घाट के लिए कई क्षेत्रों का दौरा किया।  उन्होंने कहा शहर में स्थित किरणचंद्र श्मशान घाट पर दवाब कम करने के लिए एक और शमशान घाट के निर्माण किया जायेगा।  इसके लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।