08
Jan
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में आठवीं के एक छात्र का अपहरण कर उसकी हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मालदा जिले के रतुआ के परानपुर कालीतला इलाके में इस घटना के बाद व्यापक तनाव देखा जा रहा है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत छात्र का नाम अनिक दास (13 ) है। वह परानपुर हाई स्कूल के आठवीं का छात्र था. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम अनिक के घर के सामने एक पत्र मिला जिसमे लिखा गया था कि अनिक का अपहरण कर लिया गया है। इसके बाद परिवारवालों ने उसकी तलाशी…
