Blog

जलपाईगुड़ी :  प्राथमिक शिक्षकों को दिया जा रहा ऑनलाइन प्रशिक्षण

जलपाईगुड़ी : प्राथमिक शिक्षकों को दिया जा रहा ऑनलाइन प्रशिक्षण

 जलपाईगुड़ी जिले में प्राथमिक शिक्षा का मान उन्नत करने के लिए शिक्षकों को ऑनलाइन विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नगरपालिका दफ्तर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अगले 1 महीने के भीतर जिले के सभी प्राथमिक शिक्षक - शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण पर्व समाप्त करने को कहा गया है। जिले के समग्र शिक्षा  मिशन के जिला परियोजना अधिकारी मानवेन्द्र घोष ने बताया कि मोबाइल एप्प के जरिये बीडीओ के  कोर्स मेटेरियल तैयार कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि  राज्य समग्र शिक्षा मिशन की ओर से प्राक  प्राथमिक , प्राथमिक, प्रथम व द्वितीय श्रेणी के पाठ्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश…
Read More
आज से घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे तृणमूल के कार्यकर्ता

आज से घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे तृणमूल के कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक जनसंपर्क कर लोगों की शिकायतें सुनने के लिए राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेता आज यानी गुरुवार से घर-घर घूमेंगे। तृणमूल कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर इससे संबंधी निर्देशिका जारी की गई है। पार्टी की ओर से दी गई चिट्ठी में बताया गया है कि यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें बताया गया है कि पार्टी चाहती है कि राज्य भर के तृणमूल नेता एक ऐसे अभियान का हिस्सा बनें, जिसमें उन्हें अपने अपने इलाके में घर-घर जाकर राज्य सरकार के विकास मूलक कार्यों के बारे में…
Read More
‘गोली मारो’का नारा लगाने के मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता को किया गिरफ्तार

‘गोली मारो’का नारा लगाने के मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता को किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की सियासत में विवादित बयान और नारों को लेकर राजनीतिक दलों और नेताओं में होड़ मची हुई है. बुधवार को टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में चंदननगर से हुगली तक निकाले गए रोड शो विवादित नारा  ‘देश के गद्दारों को गोली मारो सालो को, मुझसे जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा. जोर से बोलो जयश्री राम’के नारे लगे थे. पुलिस ने विवादित नारा लगाने पर कार्रवाई की है. हुगली जिला पुलिस ने हुगली जिला के बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश साव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बीजेपी के नेताओं पर…
Read More
बंगाल में एक दिन में गिरा चार डिग्री तापमान

बंगाल में एक दिन में गिरा चार डिग्री तापमान

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तापमान के गिरने और उठने का सिलसिला लगातार जारी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। हालांकि एक दिन पहले यह तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर था। यानी 24 घंटे के दौरान चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में तेज गति से चल रही उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाओं की वजह…
Read More
नारकोटिक्स अधिकारियों ने नष्ट की गांजा की खेती

नारकोटिक्स अधिकारियों ने नष्ट की गांजा की खेती

 नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता इकाई ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सूचना पर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में गांजा की खेती को नष्ट किया है। एनसीबी की कोलकाता क्षेत्रीय इकाई के उपनिदेशक सुधांशु सिंह ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि एसएसबी से सूचना मिलने के बाद एनसीबी की टीम ने बुधवार स्थानीय पुलिस की मदद से कूचबिहार जिले के माघपाला गांव में छापेमारी की जहां 32 बीघा यानी 10.06 एकड़ जमीन पर गांजा की खेती की गई थी। स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इस खेती को नष्ट किया गया है।…
Read More