22
Jan
कृषि कानून रद्द किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन तेज कर दिया है. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में शुक्रवार को कांग्रेस समर्थकों ने केंद्र के कृषि कानून को रद्द किए जाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा केंद्र की मोदी सरकार रेल, बैंक समेत अन्य सरकारी विभागों की बिक्री कर रही है।.अब किसानों को भी सरकार बेचने का प्रयास कर रही है. इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की इस साजिश के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस के कृषक संगठन की ओर से शुक्रवार दोपहर को जलपाईगुड़ी शहर…
