Blog

एक फ़रवरी से उत्तरबंग उत्सव का होगा आगाज,मंत्री ने की बैठक

एक फ़रवरी से उत्तरबंग उत्सव का होगा आगाज,मंत्री ने की बैठक

 इस वर्ष उत्तरबंग उत्सव एक फरवरी से शुरू होगा जो 10 फ़रवरी तक चलेगा। राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर बंगाल के प्रत्येक जिले में दो दिनों तक उत्तरबंग उत्सव  का पालन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कोलकाता से विख्यात  संगीत शिल्पी सोमलता भट्टाचार्य एवं अदिति मुंशी उत्तरबंग उत्सव में शिरकत  करेंगी । उत्तर बंग उत्सव को सफलता से संपन्न करने को लेकर  शुक्रवार को सिलीगुड़ी के मेनाक टूरिस्ट लॉज में पर्यटन मंत्री गौतम देव की उपस्थिति में  एक बैठक का आयोजन किया गया।  गौरतलब है कि इस वर्ष उत्तरबंग उत्सव में…
Read More
पेंगोलिन के देहांश के साथ एक गिरफ्तार

पेंगोलिन के देहांश के साथ एक गिरफ्तार

वन विभाग ने ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर सिलीगुड़ी के निकट माटिकाला इलाके में अभियान चलाकर पेंगोलिन का देहांश बरामद किया। वन विभाग ने इस अभियान में मुर्शीद आलम नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। वकील अखिल सरकार ने बताया कि मुर्शिद आलम को साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने बताया कि गणेश बर्मन नामक एक तृणमूल नेता आरोपी को घूमने जाने के बहाने घटनास्थल पर ले गया. उसी दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने वहां अभियान चलाकर उसे धर दबोचा। उन्होंने बताया कि बाकी लोग भागने में सफल रहे लेकिन मुर्शीद…
Read More
बस स्टैंड चालू करने की मांग में भाजपा ने दिया धरना

बस स्टैंड चालू करने की मांग में भाजपा ने दिया धरना

उत्तर दिनाजपुर  जिले के कालियागंज के नवनिर्मित बस स्टैंड चालू करने की मांग को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को बस स्टैंड के सामने धरना प्रदर्शन किया। इससे पहले आज  दोपहर को बस स्टैंड चालु करने की मांग को लेकर शहर के सुकांत मोड़ स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय से एक रैली निकाली गयी।  रैली शहर के विभिन्न मार्गों की  परिक्रमा करते हुए विवेकानंद मोड़ स्थित बस स्टैंड के गेट के निकट पहुंचकर समाप्त हुई। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड अभिलंब चालू करने की मांग में धरना दिया। इस अवसर पर कालियागंज के पूर्व नगरपालिका चेयरमैन जो हालही में भाजपा में शामिल कार्तिक पाल , पार्टी  संयोजक  राणा प्रताप घोष,…
Read More
बुनियादी सुविद्याओं की मांग में ग्रामीणों ने किया पथावरोध

बुनियादी सुविद्याओं की मांग में ग्रामीणों ने किया पथावरोध

मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर डुमसाडांगी इलाके के लोगों ने गांव में बुनियादी सुविधाओं के भारी अभाव का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को भालूका - हरिश्चंद्र राज्य सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया।  प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध करते हुए यातायात ठप कर दिया।  इधर सड़क अवरोध की खबर मिलते ही  हरिशचंद्रपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।  पुलिस द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के  अस्वाशन के बाद करीब एक घंटे बाद अवरोध समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि तीन सालों से बाढ़ से क्षतिग्रस्त बिजली के पोल बेकार पड़े हैं।  उनकी मरम्मति के  लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।  रात होते ही पूरा…
Read More
एक लाख रुपये के जाली नोट के साथ पकड़ा गया तस्कर

एक लाख रुपये के जाली नोट के साथ पकड़ा गया तस्कर

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने एक लाख रुपये के जाली नोटों के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। उसका नाम गुड्डू खान है। 29 वर्षीय गुड्डू उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है। शुक्रवार अपराह्न इस बारे में एसटीएफ की उपायुक्त आईपीएस अपराजिता रॉय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तस्कर को गुरुवार देर शाम ही गिरफ्तार किया गया था। मैदान थाना इलाके के मेयो रोड में उसके पहुंचने की पुख्ता सूचना मिलने के बाद ही उसे चारों ओर से घेरकर धर दबोचा गया। उसकी तलाशी लेने पर…
Read More