Blog

सुशील कुमार को रोहिणी कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, खत्म हो रही है रिमांड

सुशील कुमार को रोहिणी कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, खत्म हो रही है रिमांड

पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की छह दिन की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है. दिल्ली पुलिस सुशील को दिल्ली की रोहिणी की कोर्ट में पेश करेगी. दिल्ली पुलिस सुशील कुमार को फिर से पुलिस रिमांड पर भेजने की मांग कर सकती है. सुशील कुमार पहलवान सागर की हत्याकांड के मुख्य आरोपी हैं. जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के टिकरी गांव से विजेंदर उर्फ बिंदर को गिरफ्तार किया है. बिंदर खुद भी पेशे से पहलवान है और यह स्वीकार किया है कि उसने मुख्य आरोपी सुशील कुमार…
Read More
दिल्ली के बाद UP समेत 10 राज्य 1 जून से दे सकते हैं लॉकडाउन में छूट,

दिल्ली के बाद UP समेत 10 राज्य 1 जून से दे सकते हैं लॉकडाउन में छूट,

दिल्ली ने पहले ही 1 जून से निर्माण और फैक्ट्री गतिविधियां शुरू होंगी. यूपी (UP Lockdown News) समेत कई राज्यों ने संकेत दिया है कि वो 1 जून से लॉकडाउन में छूट दे सकते हैं. जबकि पंजाब (Punjab Lockdown News), राजस्थान (Rajasthan Corona News) समेत कई राज्यों ने जून के पहले हफ्ते के आगे कोरोना से जुड़ी पाबंदियां बढ़ा दी हैं. ऐसे में अगर आप भी जून में किसी यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो जान लीजिए कि आपके राज्य में पाबंदियां बढ़ेंगी या ढील मिलेगी. 31 मई से (Delhi Lockdown News) खुलने या अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो…
Read More
मालदा : बारिश बारिश से खेतों में धान की फसल बर्बाद, सरकार से मुआवजे की गुहार मालदा,

मालदा : बारिश बारिश से खेतों में धान की फसल बर्बाद, सरकार से मुआवजे की गुहार मालदा,

 चक्रवात यास से खेतों में लगे धान की फसल के बर्बाद होने की आशंका के मद्देनजर किसानों ने धान को काटकर खेत में रख दिया। हालाँकि  मालदा में तूफान कम बारिश अधिक हुई है।  भरी बारिश ने खेत में  काट कर रखे गए धान बह  गया है । ओल्ड मालदा प्रखंड के अधिकांश ग्राम पंचायत क्षेत्रों के किसान इस  बात को लेकर चिंतित हैं। शुक्रवार सुबह से ही कुछ लोग पानी में डूबे धान को निकालने में जुटे रहे . ओल्ड मालदा प्रखंड की महिषाबथानी व जतराडांगा ग्राम पंचायतों में धान की अधिक खेती होती है. भारी बारिश से  यहां…
Read More
चोपड़ा : कलयुगी बेटे ने की माँ की हत्या ! स्थानीय लोगों ने आरोपी बेटे की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

चोपड़ा : कलयुगी बेटे ने की माँ की हत्या ! स्थानीय लोगों ने आरोपी बेटे की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा थाने के मौलानी में गुरुवार रात कलयुगी बेटे ने कथित तौर पर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया . मृतक  की शिनाख्त मौलामी सरकार (50)  के रूप में की गयी है। पुलिस व स्थनीय सूत्रों के अनुसार मौलमी सरकार और उसका बेटा नारायण सरकार एक ही मकान में रहते थे। गुरुवार की रात अचानक किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान नारायण सरकार ने धारदार हथियार से उसकी मां की हत्या कर दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी बेटे की पिटाई कर पुलिस को इसकी खबर दी।  पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर महकमा  अस्पताल भेज कर घटना की जाँच शुरू कर दी वहीं घायल युवक को इलाज के लिए इस्लामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस घटना की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है। 
Read More
ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पांच लाख देगी दिल्ली सरकार

ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पांच लाख देगी दिल्ली सरकार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देश की राजधानी दिल्ली के कई लोग काल के गाल में समा गए. महामारी जब चरम पर थी तब दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी की समस्या सामने आई थी. ऑक्सीजन की कमी के चलते भी कई लोगों की जान चली गई थी. दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने वालों के परिजनों को राहत देना का फैसला किया है. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को ₹5 लाख तक का मुआवजा देगी. ये मुआवजा उस घोषणा से अलग और ऊपर है जिसमें…
Read More