Blog

लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक कर रही पुलिस

लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक कर रही पुलिस

ट्रैफिक सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर पुलिस की ओर से लोगों में  जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस लोगों को  'खुद को बचाएं, दूसरों को बचाएं, जीवन बचाने के लिए धीरे-धीरे ड्राइव करें' का संदेश दिया। इसके साथ ही लोगों को यातायात कानून के बारे में भी जानकारी दी गयी । इतना ही नहीं सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जलपाईगुड़ी शहर के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को हेलमेट वितरित किया  किया जा रहा है. जलपाईगुड़ी शहर के  रायकटपाड़ा  मोड़ में जिला यातायात पुलिस की ओर से लोगों को बिना…
Read More
पेयजल की समस्या से जूझ रहे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के मरीज व परिजन

पेयजल की समस्या से जूझ रहे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के मरीज व परिजन

मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के मरीज व  उसके परिजनों को इन दिनों पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ पेयजल के संकट के कारण यहाँ लोगों का बुरा हाल हो रहा है।  बताया जाता है मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पेयजल के दो स्त्रोत हैं।  पिछले तीन चार महीने से अस्पताल के पेयजल का  मुख्य  स्त्रोत बंद पड़ा  है। अस्पताल के सामने पेयजल का दूसरा स्त्रोत भी बंद होने के कगार पर है। यहाँ केवल  दो नल खुले हैं बाकी सब बंद पड़ा है। इन्हीं दो नलों से अस्पताल के…
Read More
अमेज़न.इन पर लाइव हैं ‘सुपर वैल्यू डेज’

अमेज़न.इन पर लाइव हैं ‘सुपर वैल्यू डेज’

अमेज़न.इन पर 'सुपर वैल्यू डेज' लाइव हैं, जो किराना और घरेलू आवश्यक वस्तुओं, पैकेज्ड फूड, पर्सनल, बेबी एंड पेट केयर और बहुत कुछ पर ४५% तक की छूट ला रहा है। सुपर वैल्यू डेज़ ०७ सितंबर, २०२१ तक लाइव रहेंगे, जिसमें भाग लेने वाले विक्रेताओं के शानदार मूल्य और ऑफ़र और तेज़ डिलीवरी की सुविधा होगी। दावत रोज़ाना गोल्ड, इंडिया गेट यूनिटी बासमती चावल, सफोला गोल्ड सहित किराना और खाना पकाने की चीजों पर ४०% तक की छूट, हाउसहोल्ड एसेंशियल और पर्सनल केयर रेंज पर २५% तक की छूट में टॉयलेट क्लीनर, हैंडवाश, डिश वॉश जेल, बॉडी लोशन और विभिन्न…
Read More
कोच रवि शास्त्री और कप्तान कोहली पर भड़का BCCI!

कोच रवि शास्त्री और कप्तान कोहली पर भड़का BCCI!

भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री आरटी पीसीआर टेस्ट में भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं और अगले दस दिन कोरेंटिन में रहेंगे, जिससे इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में पांचवें और आखिरी टेस्ट में वह टीम से बाहर रहेंगे. 59 वर्ष के शास्त्री रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये थे. सोमवार को उनकी आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है. पांचवां और आखिरी टेस्ट 10 सितंबर से खेला जायेगा. बीसीसीआइ के एक सूत्र ने बताया कि दो रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद शास्त्री आरटी पीसीआर टेस्ट में भी पॉजिटिव पाये…
Read More
नये कृषि कानून किसान विरोधी नहीं: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

नये कृषि कानून किसान विरोधी नहीं: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसान आंदोलन के मामले पर कहा कि इस पर केंद्र सरकार को ही निर्णय लेना है. सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद उसे जो उचित लगेगा, वह कदम उठायेगी. मुख्यमंत्री सोमवार को जनता के दरबार में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि नये केंद्रीय कृषि कानून किसान विरोधी नहीं हैं. कुछ इलाकों की समस्याएं अलग हैं. ऐसे में इनका अध्ययन करना भी बेहद जरूरी है. इस पर केंद्र सरकार ही विचार-विमर्श करेगी. केंद्र ने कई बार इसे लेकर पहल भी की थी. उन्होंने कहा कि…
Read More