26
Sep
फिल्मी अंदाज में नेशनल हाईवे पर दवा लदे एक ट्रक का पीछा करते हुए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। बदमाशों ने दो वाहनों से ट्रक का पीछा किया फिर उसे रोका बावजूद इसके वे अपने मिशन कामयाब नहीं हो सके। उत्तर दिनाजपुर के करणदिघी में शुक्रवार रात ऐसी ही एक घटना देखने को मिली| स्थानीय सूत्रों के अनुसार उस रात एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 को रायगंज से दलखोला की ओर जा रहा था| उस समय करणदीघी थाने के बोटालबाड़ी इलाके में दो वाहन ट्रक का पीछा करना शुरू किया| कुछ देर बाद दोनों वाहनों से अचानक फायरिंग शुरू की गयी…
