31
Dec
31 दिसंबर। उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाने के सदर सर्किल कार्यालय के गोदाम में साल के अंतिम दिन गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से लाखों रूपये की किताबें व अन्य सामान जलकर राख हो गए। बताया जाता है आज सुबह करीब साढ़े सात बजे इस्लामपुर अवर विद्यालय परिदर्शक के किताब रखने के गोदाम में अचानक आग लग गयी। सुबह गोदाम से धुआं निकलते देख आस पास के लोगों ने एसआई व गोदाम के कर्मचारियों को इसकी खबर दी। आगलगी की खबर मिलते ही इस्लामपुर अवर विद्यालक परिदर्शक शुभंकर नंदी समेत इस्लामपुर फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। घंटों मशक्क्त…
