Blog

असम कांड के खिलाफ बंगाल में उबाल,  मुख्यमंत्री हेमंत बिश्वशर्मा का फूंका पुतला

असम कांड के खिलाफ बंगाल में उबाल, मुख्यमंत्री हेमंत बिश्वशर्मा का फूंका पुतला

 'आमरा बंगाली' नामक संगठन की ओर से रविवार को जलपाईगुड़ी में बड़े धूमधाम से ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती मनाई गयी । संगठन के सदस्यों ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही आज संगठन की ओर से हालही में असम पुलिस द्वारा चार बंगालियों की हत्या के विरोध में रविवार को दोपहर जलपाईगुड़ी के कदमतला मोड़ में असम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।  प्रदर्शनकारियों ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व शर्मा का पुतला फूंका। पार्टी नेता खुशी रंजन मंडल ने कहा, "असम में बंगालियों पर अन्याय हो…
Read More
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 14 साल के बाद वायुसेना का एयर शो, युवा हुए प्रभावित

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 14 साल के बाद वायुसेना का एयर शो, युवा हुए प्रभावित

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भारतीय वायु सेना ने 14 सालों के बाद कोई एयर शो किया| मशहूर डल झील के ऊपर आसमान में वायुसेना के सुखोई, मिग-21 फाइटर जेट्स ने कलाबाजियां दिखाईं| शनिवार सुबह हुए इस एयर शो का मकसद कश्मीर के युवाओं को भारतीय सेना में शामिल करने के लिए प्रेरित करना था| एयर शो देखकर दर्शक काफी खुश नजर आए| वायुसेना के इस एयर शो का लुत्फ उठाने के लिए डल झील के किनारे बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए| इसमें स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स भी शामिल थे| फाइटर जेट्स जैसे ही झील के ऊपर आसमान में उड़ते…
Read More
कौन है यह भारत की ‘अफसर बिटिया’, जिसने इमरान को मुंहतोड़ जवाब दिया और पाक के पाप गिना दिए

कौन है यह भारत की ‘अफसर बिटिया’, जिसने इमरान को मुंहतोड़ जवाब दिया और पाक के पाप गिना दिए

पाकिस्तान की चाहे कितनी भी फजीहत क्यों न हो जाए, वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर राग अलापने से बाज नहीं आता। शनिवार को पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से भारत के खिलाफ जहर उगलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, मगर हर बार की तरह इस बार भी भारत ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई और आतंकवाद पर उसे आईना दिखा दिया। हालांकि, इस बार इमरान खान को करारा जवाब देने वालीं भारत की बेटी का नाम है स्नेहा दुबे। संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के सारे पाप गिनाए…
Read More
जमीन विवाद में दम्पति के साथ मारपीट , पुलिस पर शिकायत नहीं लेने का आरोप ,पीड़ित दम्पति ने लगायी एसपी से गुहार

जमीन विवाद में दम्पति के साथ मारपीट , पुलिस पर शिकायत नहीं लेने का आरोप ,पीड़ित दम्पति ने लगायी एसपी से गुहार

पड़ोसियों द्वारा एक फल व्यापारी की पिटाई करने और बिजली के खंभे लगाने का विरोध करने पर उसे गांव से बाहर निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पूरी घटना में इलाके  की सत्ताधारी पार्टी के  एक पंचायत सदस्य के शामिल होने की बात कहीं जा रही है| पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत बिजली विभाग से की है|   दूसरी ओर पीड़ित परिवार की ओर से इलाके के पुलिस चौकी के अधिकारियों पर  शिकायत लेने से इंकार करने का आरोप लगाया गया है| रविवार सुबह इंग्लिशबाजार  थाना अंतर्गत मिल्की ग्राम पंचायत के अमगछी इलाके में  इस घटना के बाद भारी तनाव देखा गया।  बताया जाता…
Read More
मंत्री गुलाम रब्बानी ने यूपीएससी में 125वीं रैंक पाने वाले इस्लामपुर के पहले आईएसएस मंजार हुसैन अंजुम उर्फ प्रिंस के घर जाकर दी बधाई

मंत्री गुलाम रब्बानी ने यूपीएससी में 125वीं रैंक पाने वाले इस्लामपुर के पहले आईएसएस मंजार हुसैन अंजुम उर्फ प्रिंस के घर जाकर दी बधाई

मदरसा और अल्पसंख्यक विकास मंत्री गुलाम रब्बानी ने उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर शहर में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 125वीं रैंक पाने वाले पहले आईएसएस मो मंजार हुसैन अंजुम उर्फ प्रिंस के घर जाकर इस  कामयाबी के लिए उसके परिवारववालों शुभकामनाएं दी। रविवार सुबह मंत्री गुलाम रब्बानी उसके घर पहुंचे, जहां प्रिन्स  की गैरमौजूदगी में मंत्री ने  उनके परिवारवालों  को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी. अभिवादन के बाद उन्होंने परिजनों से बात की और फिर संवाददाताओं से कहा कि मंजार हुसैन अंजुम इस्लामपुर में पहले आईएएस अधिकारी हैं । यह बड़े गर्व की बात है। इसके लिए वे माननीय मुख्यमंत्री…
Read More