31
Jul
देशभर में MBBS और BDS जैसे मेडिकल कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए NEET परीक्षा सबसे अहम पड़ाव होती है. सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन इसी परीक्षा के आधार पर मिलता है. ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के तहत मिलने वाला 10 फीसदी आरक्षण कई अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. हालांकि, इस आरक्षण का लाभ पाने के लिए परिवार की आय सीमा क्या होनी चाहिए, इसे लेकर लंबे समय से कानूनी विवाद जारी है. इसी मामले में मंगलवार, 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक…
