बजाज फिनसर्व लिमिटेड की एक महत्वपूर्ण गैर-सूचीबद्ध सहायक कंपनी बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (जिसे पहले बजाज आलियांज़ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने दीपक रेड्डी को कंपनी का मनोनीत सीईओ नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 1 जनवरी, 2027 से प्रभावी होगी। आईआरडीएआई की अप्रूवल के बाद, वे 1 अप्रैल, 2027 से कंपनी के एमडी और सीईओ का पद संभालेंगे।
नए अधिकारी को ज़िम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया को आसानी से पूरा करने के लिए, डॉ. तपन सिंघल 31 मार्च, 2027 तक कंपनी के एमडी और सीईओ बने रहेंगे। इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईआरडीएआई) की अप्रूवल के बाद, दीपक रेड्डी 1 अप्रैल, 2027 से एमडी और सीईओ का पदभार संभालेंगे।
बजाज फिनसर्व लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव बजाज ने कहा, “बहुत कम लीडर्स को किसी संस्थान को शुरुआत से खड़ा करने का गौरव मिलता है। तपन उन्हीं में से एक हैं। शुरुआत में एक संयुक्त उद्यम रही इस कंपनी को पूरी तरह बजाज के स्वामित्व वाली कंपनी बनाने तक, उन्होंने बजाज जनरल इंश्योरेंस को भारत की सबसे भरोसेमंद जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने सोच-समझकर अंडरराइटिंग जोखिम लेने, नए-नए प्रयोग करने और ग्राहकों के प्रति हमेशा अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए अच्छी पहचान बनाई है। उनकी उपलब्धि सिर्फ एक सफल बिज़नेस खड़ा करना नहीं है, बल्कि एक ऐसी मज़बूत संस्था बनाना है, जो लंबे समय तक कायम रहे। मैं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और बजाज ग्रुप की ओर से तपन को उनके बेहतरीन नेतृत्व और कंपनी तथा भारत के इंश्योरेंस सेक्टर में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद देता हूं।
भारत का इंश्योरेंस सेक्टर विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों, आजीविकाओं और कारोबारों को इंश्योरेंस के ज़रिए सुरक्षा के दायरे में लाने की अपार संभावनाएं हैं। आने वाले समय में बजाज जनरल इंश्योरेंस की कमान संभालने के लिए हम दीपक का दिल से स्वागत करते हैं।
उन्होंने आगे कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि दीपक, तपन और उनकी टीम द्वारा रखी गई मज़बूत नींव को आगे बढ़ाएंगे, नए अवसरों का लाभ उठाएंगे और कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”
बजाज जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ, डॉ. तपन सिंघल ने कहा, “जब हमने यह सफर शुरू किया था, तब हमारा लक्ष्य ऐसी कंपनी बनाना था, जो इंश्योरेंस को समझने, लोगों तक पहुंचाने और ग्राहकों के अनुभव के तरीके को बदल सके। हम हमेशा से मानते आए हैं कि हमारा काम सिर्फ इंश्योरेंस पॉलिसी बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों की चिंताओं को समझना और उनका समाधान तलाशना है। इसके लिए हमने पुरानी सोच से हटकर नए तरीके अपनाए, इंश्योरेंस को लोगों तक पहुंचाने के तरीकों में बदलाव किए, कई नई पहल कीं और ग्राहकों के हित में बड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटे।
उन्होंने आगे कहा, “बजाज जनरल इंश्योरेंस अब एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि नई टीम बेहतर काम करने के नए तरीके अपनाएगी, ग्राहकों की समस्याओं का बेहतर समाधान करेगी और इस उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्ध रहेगी कि देश के नागरिक सम्मान के साथ जीवन जी सकें।”
दीपक रेड्डी को फाइनेंशियल सर्विसेज़ के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। वे बजाज फिनसर्व, अमेरिकन एक्सप्रेस, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और एमआईआरसी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बजाज फिनसर्व के साथ उनके 17 वर्षों के दौरान, उन्होंने कई बिज़नेस को खड़ा करने और उनका विस्तार करने में अहम भूमिका निभाई और इस ग्रुप में अपनी पिछले पद पर रहते हुए, उन्होंने बजाज फाइनेंस के रूरल, इंश्योरेंस और गोल्ड लोन बिज़नेस का नेतृत्व किया। वे बजाज फिनसर्व के पहले ग्रुप हेड ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेज़ भी रहे, जहां उन्होंने बिज़नेस लीडरशिप और संगठन के विकास से जुड़े अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल किया। हाल ही में, वह मणप्पुरम फाइनेंस के चीफ एग्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। फाइनेंशियल सर्विसेज़ और इंश्योरेंस सेक्टर में उनके व्यापक अनुभव के साथ-साथ बजाज ग्रुप की गहरी समझ उन्हें आने वाले समय में बजाज जनरल इंश्योरेंस का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त बनाती है।
नेतृत्व में यह बदलाव सोच-समझकर बनाई गई योजना का हिस्सा है, ताकि कंपनी की रणनीति और कामकाज में निरंतरता बनी रहे। इससे बजाज जनरल इंश्योरेंस मार्केट में अपनी मज़बूत स्थिति को बनाए रखते हुए भविष्य में विकास के नए अवसरों पर ध्यान दे सकेगा।
