19
Aug
कुपोषण के जोखिम वाले भारतीय बच्चों में आहार संबंधी परामर्श के साथ ओरल न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट देने पर वृद्धि और शरीर की संरचना से जुड़े परिणामों में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। यह जानकारी एबॉट द्वारा घोषित एक रैंडमाइज्ड कंट्रोल्ड ट्रायल के निष्कर्षों में सामने आई है। छह महीने तक चले इस अध्ययन में करीब 3 से 7 वर्ष की उम्र के 223 बच्चे शामिल थे। इन बच्चों में खाने को लेकर नखरे करने की आदत थी और वे कुपोषित या कुपोषण के जोखिम में थे। सभी बच्चों को आहार संबंधी परामर्श दिया गया, जबकि इनमें से करीब आधे बच्चों को रोजाना…
