नारायना स्कूल, पश्चिम बंगाल ने CBSE कक्षा X बोर्ड परीक्षाओं 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ, एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि का नेतृत्व करने वाले राज्य टॉपर्स हैं:
* नैतिक डांगी – 498/500
* मोहिप बोस – 498/500
* बैजयन्ती बनर्जी – 498/500
इस असाधारण उपलब्धि पर बोलते हुए, प्रियंका मुखर्जी, CEO, नारायणा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, पश्चिम बंगाल ने कहा:
“हमें अपने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अत्यंत गर्व है। ये परिणाम उनके अथक प्रयास, अभिभावकों के अटूट समर्थन और हमारे शिक्षकों की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब हैं। नारायना में, हम केवल टॉपर्स ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी और सक्षम व्यक्तित्वों का निर्माण करने में विश्वास रखते हैं जो भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।”
संस्थान का समग्र प्रदर्शन गहराई और उत्कृष्टता दोनों को दर्शाता है।
15 छात्रों ने 99% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए,
35 छात्रों ने 98% और उससे अधिक,
59 छात्रों ने 97% और उससे अधिक,
133 छात्रों ने 95% और उससे अधिक,
और प्रभावशाली 369 छात्रों ने 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए| जो सभी स्तरों पर मजबूत और निरंतर शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाता है।उनके असाधारण अंक न केवल उनकी मेहनत और दृढ़ता को दर्शाते हैं, बल्कि संस्थान द्वारा प्रदान की गई मजबूत शैक्षिक नींव और मार्गदर्शन को भी दिखाता हैं। ये परिणाम केवल शीर्ष स्तर की प्रतिभा ही नहीं, बल्कि सभी स्तरों पर मजबूत प्रदर्शन को रेखांकित करते हैं, जो नारायना के सुव्यवस्थित शैक्षणिक गतिविधियों की प्रभावशीलता को दर्शाता है।
यह उपलब्धि नारायना स्कूल्स की निरंतर सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी स्थिति को और मजबूत करती है, साथ ही समग्र विकास और भविष्य की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करती है।
47 वर्षों से अधिक की विरासत के साथ, नारायना स्कूल्स हर वर्ष शिक्षा में नए आयाम स्थापित करते रहे हैं। व्यक्तिगत और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने पर केंद्रित यह संस्थान मजबूत शैक्षणिक आधार तैयार करती है और छात्रों को अपने सपनों को हासिल करने में सहायता करती है— क्योंकि नारायना स्कूल्स में, आपके सपने हमारे सपने हैं।
