एआई स्पेश्यलिस्ट, कंटेंट क्रिएटर भारत में फ्रेशर्स के लिए सबसे तेजी से बढ़ रही भूमिकायें हैं : लिंक्डइन

जॉब मार्केट में कदम रखने वाले स्‍नातकों या फ्रेशर्स के लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि मौके कहाँ हैं और क्‍या चीज़ उनकी जिंदगी बदल सकती है। बदलते जॉब मार्केट को समझने में मदद करने के लिए, दुनिया के सबसे बड़े प्रोफेशनल नेटवर्क लिंक्‍डइन ने अपनी ग्रैड्स गाइड 2026 जारी की है। यह गाइड भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ रही भूमिकायें, इंडस्ट्री और शहरों के बारे में जानकारी देती है। लिंक्डइन के डेटा के मुताबिक, एआई स्पेशलिस्ट, जेनरेटिव एआई इंजीनियर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर जैसे पदों के लिए युवा प्रतिभाओं की भारी मांग है।

युवा प्रोफेशनल्स के लिए अब सिर्फ टेक्नोलॉजी ही नहीं, बल्कि बिजनेस बढ़ाने और लोगों से जुड़े क्षेत्रों में भी मौके बढ़ रहे हैं। कॅरियर शुरू करने वालों के लिए यूटिलिटीज़ अब सबसे तेज़ी से बढ़ती इंडस्ट्रीज में से एक है। इसके अलावा एजुकेशन, सरकारी प्रशासन, ट्रांसपोर्ट व लॉजिस्टिक्स और एनर्जी टेक्नोलॉजी में भी काफी अवसर हैं। शुरुआती स्तर पर ह्यूमन रिसोर्सेज़, कंसल्टिंग, आईटी, मार्केटिंग, प्रोग्राम व प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे विभागों में भी काफी संभावनाएं बढ़ रही हैं।

निराजिता बैनर्जी, लिंक्‍डइन की कॅरियर एक्‍सपर्ट और भारत की सीनियर मैनेजिंग एडिटर, लिंक्‍डइन न्‍यूज़ , ने कहा, “अपना कॅरियर शुरू करने वाले युवा प्रोफेशनल्स के लिए सबसे अच्छी सलाह यह है कि वे लीक से हटकर रास्तों और ऐसी जगहों पर मिलने वाले मौकों के लिए तैयार रहें, जहाँ उन्होंने उम्मीद न की हो। सही अवसर शायद वहाँ न मिले जहाँ आप उसे ढूंढ रहे हैं। वह कोई अलग इंडस्ट्री, नया शहर या कोई ऐसा रोल हो सकता है जिसके बारे में आपने पहले सोचा ही न हो। आज के बदलते जॉब मार्केट में, जहाँ आपके हुनर अलग-अलग क्षेत्रों में काम आ सकते हैं, यह बहुत ज़रूरी है कि प्रोफेशनल्स के पास कई तरह के कौशल हों। शुरुआती कॅरियर अब तेजी से अलग-अलग भूमिकाओं और इंडस्ट्री के अनुभवों से गढ़ा जा रहा है। हालांकि, पहली नौकरी तक पहुँचने का रास्ता हमेशा सीधा नहीं होता, लेकिन अलग-अलग तरह के अनुभवों के लिए तैयार रहने से आपको अपनी रफ्तार बनाने और खुद के लिए सही जगह ढूंढने में मदद मिल सकती है।”

By Business Bureau