पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिलीगुड़ी में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को सिलीगुड़ी विधानसभा केंद्र से भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष के समर्थन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक विशाल रोड शो किया। इस दौरान भगवा लहर के बीच हजारों की संख्या में समर्थक सड़कों पर उतरे।फूलों की वर्षा और जय श्रीराम के नारेमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का रोड शो सिलीगुड़ी के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा।
फूलों से सजे खुले वाहन पर मुख्यमंत्री के साथ प्रत्याशी शंकर घोष भी मौजूद थे। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। ‘जय श्रीराम’ और भाजपा के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।”बंगाल में परिवर्तन तय है”रोड शो के दौरान जनता का अभिवादन करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा:”बंगाल की जनता अब भ्रष्टाचार और अत्याचार से मुक्ति चाहती है। राजस्थान की तरह बंगाल में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी। शंकर घोष की जीत सिलीगुड़ी के विकास की जीत होगी।”
प्रवासी राजस्थानियों का मिला साथसिलीगुड़ी में बड़ी संख्या में रहने वाले राजस्थानी समुदाय के लोगों ने भी अपने मुख्यमंत्री के स्वागत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। व्यापारिक संगठनों और स्थानीय लोगों के बीच मुख्यमंत्री का यह रोड शो भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में काफी प्रभावी नजर आया।चुनाव से ठीक पहले इस हाई-प्रोफाइल रोड शो ने सिलीगुड़ी की राजनीतिक सरगर्मी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
