West Bengal

वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुलिस ने खोला “हाउस ऑफ ऑनर”, हेल्पलाइन जारी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुलिस ने खोला “हाउस ऑफ ऑनर”, हेल्पलाइन जारी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए "सम्मान का घर " नामक एक मनोरंजन क्लब शुरू किया गया है। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से घर में अकेले रह रहे 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक इस "हाउस ऑफ ऑनर" के सदस्य बन सकते हैं। पुलिस की ओर से हेल्पलाइन नंबर दिया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर 8388997566 पर कॉल करने पर नजदीकी थाने का नोडल अधिकारी उनके घर जाकर सारी जानकारी जुटाएगा और उन्हें इस घर का सदस्य बनाएगा. इतना ही नहीं यहाँ के सदस्यों की किसी भी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। इसके लिए आज पुलिस की…
Read More
बेटी को पीटने का विरोध करने पर ससुरालियों ने उसके माता-पिता को पीटा

बेटी को पीटने का विरोध करने पर ससुरालियों ने उसके माता-पिता को पीटा

बेटी को पीटने का विरोध करने पर विवाहिता के सास-ससुर और देवर ने उसके माता-पिता को पीट कर घायल‌ कर दिया। रविवार रात घटना कालियाचक थाना के लालूटोला इलाके की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार, घायलों के नाम विनय चंद्र दास और गायत्री दास हैं। दस वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी कविता की शादी विवेकानंद दास के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही विभिन्न कारणों से उसके सास-ससुर और देवर उस पर अत्याचार करने लगे। रविवार रात भी उनकी बेटी को पीटा गया। फोन पर जानकारी पाकर विनय…
Read More
जिला प्रशासन ने गुटखा के खिलाफ चलाया अभियान , भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा जप्त

जिला प्रशासन ने गुटखा के खिलाफ चलाया अभियान , भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा जप्त

उत्तर बंगाल सफर पर  मुख्यमंत्री ने राज्य भर में सात नवंबर से गुटखा, पानमसाला और जर्दा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाये जाने का एलान किया था। इसके आलोक में  अलीपुरद्वार जिला प्रशासन के अधिकारियों ने  शुक्रवार को गुटखा, पानमसाला और जर्दा  की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया।  महकमाशासक बिप्लब सरकार ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ मिलकर आज अलीपुरद्वार के जिला मुख्यालय में कई दुकानों पर छापेमारी की. उन्होंने  इन दुकानों से भारी मात्रा में गुटखा, जर्दा और पानमसाला जब्त किया। दूसरी ओर इन दुकानदारों ने कहा डिस्ट्रीब्यूटर इन सामानों को बेचता है, तभी उन्हें ये सामान मिल रहे हैं ,ऐसे…
Read More
पक्का रास्ता बनने से ग्रामीण खुश

पक्का रास्ता बनने से ग्रामीण खुश

गांव के लोगों रास्ता बनाने की लिए जमीन देने और पंचायत द्वारा वित्त देने के बाद पक्का रास्ता के निर्माण को लेकर ग्रामीण बेहद खुश हैं। हरिश्चंद्र पुर एक नंबर ब्लॉक के कुशीदा ग्राम पंचायत के मुस्लिमपाड़ा गांव में 200 परिवार रहते हैं। रास्ता नहीं होने से उन्हें बहुत परेशानी होती है। बारिश के समय तो परेशानी और बढ़ जाती है। विशेष कर गर्भवती महिलाओं को ले आने व ले जाने में बहुत परेशानी होती है।   तृणमूल की कुसीदा पंचायत के उप प्रधान मोहम्मद नूर आजम के  रास्ता बनाने के लिए आगे आने पर भी उनके सामने जमीन की…
Read More
सिलीगुड़ी में जगधात्री पूजा की धूम

सिलीगुड़ी में जगधात्री पूजा की धूम

दार्जिलिंग जिला भूतपूर्व छात्र मंच द्वारा आयोजित जगधात्री पूजा को लेकर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष गौतम देव ने आज महा नवमी पर पूजा का उद्घाटन किया गया। इस ख़ास अवसर पर सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य रंजन सरकार, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डीन संदीपन सेनगुप्ता समेत अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में मौजूद उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डीन संदीपन सेनगुप्ता ने आयोजकों से पास स्थिति सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के मद्देनजर ढाकिये की आवाज को नियंत्रित करने का आह्वान…
Read More