24
Nov
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से राज्य नगर विकास संस्था (एसयूडीए) और इंग्लिशबाजार नगर पालिका तथा ओल्ड मालदा नगर पालिका की ओर से संयुक्त रूप से रामकृष्ण पल्ली प्राइमरी स्कूल में जिला स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी और विपणन मेले का आयोजन किया गया| मेला 24 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगा। राज्य मंत्री सबीना यास्मीन ने बुधवार दोपहर को दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया| इस अवसर पर जिलाधिकारी राजर्षि मित्र, अतिरिक्त जिला अधिकारी वैभव चौधरी, इंग्लिशबाजार नगर पालिका के प्रशासक सुमाला अग्रवाल, सह प्रशासक चैताली घोष सरकार, बंगरत्न से विभूषित शिक्षाविद् शक्तिपद पात्रा समेत अन्य गणमान्य लोग…
