West Bengal

लोन की किस्त देने के लिए रखे पैसों की चोरी

लोन की किस्त देने के लिए रखे पैसों की चोरी

लोन की किस्त जमा करने के ‌लिए रखे पैसों को चोरों ने उड़ा लिया। पीड़िता का नाम आलिमा खातून है। उनकी एक छोटी सी पान की दुकान है और इसी से उनका परिवार चलता है। घटना जलपाईगुड़ी के कामारपाड़ा की है। उन्होंने बहुत कष्ट से लोन की किस्त जमा करने के लिए पैसे जमा किए थे और वह चोरी हो गए।घटना गुरुवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार, दुकान से दो टोटो चार्जर और 2500 रुपयों की चोरी हुई है। लोगों ने बताया कि कामारपाड़ा  नशेड़ियों के अड्डा बन गया है। कुछ नशेड़ियों का यह काम हो सकता है। पुलिस…
Read More
पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग में भाजपा का धरना

पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग में भाजपा का धरना

भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार से पेट्रोल -डीजल के दाम केंद्र के बराबर करने की मांग की है|  इस मांग को लेकर  भाजपा ने बुधवार को कालियागंज में धरना दिया। कलियागंज शहर  के तलतला में आज दोपहर एक सरकारी कंपनी के पेट्रोल पंप के सामने भाजपा ने पेट्रोल व डीजल के दाम काम करने की मांग में   विरोध  प्रदर्शन  किया| भाजपा के कालियागंज शहर  और ग्राम मंडल अध्यक्ष भवानीचरण सिंह, तारिणीकांत रॉय, कार्तिक पाहन और जुबा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौतम विश्वास और पूर्व अध्यक्ष गौरंगा दास जैसे नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया| आज   भाजपा का विरोध जुलूस सुकांत मोड़ स्थित भाजपा…
Read More
मेट्रो में गुरुवार से मिलेगा टोकन, हर कोई कर सकेगा यात्रा

मेट्रो में गुरुवार से मिलेगा टोकन, हर कोई कर सकेगा यात्रा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो में गुरुवार से हर कोई यात्रा कर सकेगा। इसकी वजह है कि मेट्रो रेल प्रबंधन 25 नवंबर से टोकन प्रणाली को फिर से शुरू करने जा रहा है। कोरोना की वजह से यात्रियों की संख्या कम रखने के लिए टोकन सिस्टम को बंद कर दिया गया था और केवल उन लोगों को मेट्रो में यात्रा की अनुमति थी जिन्होंने मेट्रो के स्मार्ट कार्ड खरीदे थे। अब जबकि कोरोना का संक्रमण नियंत्रित हो चुका है तो धीरे-धीरे मेट्रो में यात्रा भी सामान्य हो चली है। मेट्रो रेल प्रबंधन की…
Read More
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं का लगा मेला , मंत्री ने किया उद्घाटन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं का लगा मेला , मंत्री ने किया उद्घाटन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से राज्य नगर  विकास संस्था (एसयूडीए) और इंग्लिशबाजार नगर पालिका तथा  ओल्ड मालदा नगर पालिका की ओर से संयुक्त रूप से रामकृष्ण पल्ली प्राइमरी स्कूल में जिला स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी और विपणन मेले  का आयोजन किया गया|  मेला 24 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगा। राज्य मंत्री सबीना यास्मीन ने बुधवार दोपहर को  दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया| इस अवसर पर जिलाधिकारी राजर्षि मित्र, अतिरिक्त जिला अधिकारी  वैभव चौधरी, इंग्लिशबाजार नगर पालिका के प्रशासक सुमाला अग्रवाल,  सह प्रशासक  चैताली घोष सरकार, बंगरत्न से विभूषित शिक्षाविद् शक्तिपद पात्रा समेत अन्य गणमान्य लोग…
Read More
सायनी घोष की गिरफ़्तारी के खिलाफ तृणमूल ने निकाली विरोध रैली

सायनी घोष की गिरफ़्तारी के खिलाफ तृणमूल ने निकाली विरोध रैली

त्रिपुरा में चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल की युवा नेत्री सायनी  घोष की गिरफ्तारी के खिलाफ राज्य के विभिन्न हिस्से में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।  इसी क्रम में  सोमवार को  युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से सिलीगुड़ी में  विरोध रैली निकाली गयी। रैली में शामिल तृणमूल समर्थक काल बैच लगाकर  हाथ में  मोमबत्ती लेकर  विरोध रैली  निकाली . विरोध रैली सिलीगुड़ी के बाघायतिन पार्क के सामने से शुरू होकर हिलकार्ड रोड होते हुए वापस बाघायतिन पार्क पहुंचकर समाप्त हुई । रैली में युवा तृणमूल अध्यक्ष कुंतल राय, तृणमूल नेता रंजन सरकार, मदन भट्टाचार्य व…
Read More