15
Feb
उत्तर बंगाल दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को सीएम ममता बनर्जी ने ट्राइवल डेवलपमेंट कॉउन्सिल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शिरकत की| मिनी सचिवालय उत्तर कन्या में आयोजित इस बैठक में भाजपा सांसदों को भी आमंत्रित किया गया था| मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ट्राइवल डेवलपमेंट कॉउन्सिल की अध्यक्ष हैं जबकि भाजपा सांसद खगेन मुर्मू एवं विधायक मनोज तिग्गा कॉउन्सिल के सदस्य हैं| आज की बैठक में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू शामिल हुए जबकि मनोज तिग्गा बैठक में शामिल नहीं हो सके| बताते चले की भाजपा नेता आरोप लागते रहे हैं कि राज्य की तृणमूल सरकार विकास संबंधी मुद्दों को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाते हैं…
