भारत के बढ़ते ग्लोबल फाइनेंशियल नेटवर्क को मजबूती देने के लिए एक्सिस ट्रस्टी ने गिफ्ट सिटी में बढ़ाया कदम

भारत की प्रमुख ट्रस्टी और फिड्यूशियरी सर्विस देने वाली कंपनियों में शामिल एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेस लिमिटेड (एटीएसएल) ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में अपने नए कार्यालय की शुरुआत की है। इस कदम के साथ कंपनी ने भारत के तेजी से बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है।

नए कार्यालय का उद्घाटन इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (आईएफएससीए) के कार्यकारी निदेशक प्रदीप रामकृष्णन, एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेस लिमिटेड के चेयरमैन बिपिन साराफ और प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल चौधरी की उपस्थिति में हुआ।

इस नए कार्यालय के जरिए एटीएसएल अब गिफ्ट सिटी में काम कर रहे वित्तीय संस्थानों, सिक्योरिटीज जारी करने वाली कंपनियों, फंड मैनेजर्स और निवेशकों को ट्रस्टी, एजेंसी और फिड्यूशियरी सेवाएँ पहले से बेहतर तरीके से दे सकेगी। इससे देश के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन से जुड़े ग्राहकों को भी फायदा मिलेगा।

गिफ्ट सिटी का यह कार्यालय कंपनी की डेट कैपिटल मार्केट, फैसिलिटी एजेंसी, सिक्योरिटी ट्रस्टी, अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (एआईएफ) और एस्क्रो एजेंसी जैसी सेवाओं को और मजबूत करेगा। साथ ही, आईएफएससी में तेजी से बढ़ रहे अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन और नई वित्तीय व्यवस्थाओं से जुड़े अवसरों पर भी कंपनी बेहतर तरीके से काम कर सकेगी।

उद्घाटन के बाद एक राउंडटेबल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें आईएफएससीए के कार्यकारी निदेशक प्रदीप रामकृष्णन ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में वित्तीय क्षेत्र के कई वरिष्ठ विशेषज्ञ शामिल हुए। उन्होंने आईएफएससी में बढ़ते अवसरों, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय ढाँचे, फंड प्लेटफॉर्म और गिफ्ट सिटी के अगले विकास चरण में मजबूत गवर्नेंस और फिड्यूशियरी व्यवस्था की भूमिका पर चर्चा की।

इस मौके पर एक्सिस ट्रस्टी के चेयरमैन बिपिन साराफ ने कहा, “गिफ्ट सिटी तेजी से वैश्विक निवेश और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवाओं का अहम् केंद्र बन रही है। यहाँ हमारी उपस्थिति इस क्षेत्र के विकास में लंबे समय तक साथ देने की हमारी सोच को दर्शाती है। मजबूत गवर्नेंस, भरोसेमंद फिड्यूशियरी सेवाओं और नियामकीय समझ के साथ हम अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, भारत को दुनिया के मजबूत वित्तीय केंद्र के रूप में आगे बढ़ाने में भी अपनी भूमिका निभाना जारी रखेंगे।”

एक्सिस ट्रस्टी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल चौधरी ने कहा, “इस नए कार्यालय से हम अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय क्षेत्र में काम कर रहे अपने ग्राहकों के और करीब आए हैं। जैसे-जैसे नए वित्तीय प्रोडक्ट और अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन की संरचनाएँ बढ़ रही हैं, ग्राहकों को ऐसे ट्रस्टी पार्टनर की जरूरत है, जो नियामकीय जानकारी के साथ तकनीक का भी बेहतर इस्तेमाल करे। गिफ्ट सिटी में हमारी उपस्थिति इस दिशा में हमारी क्षमता को और मजबूत करेगी और आगे की विकास यात्रा में हमारी मदद करेगी।”

यह विस्तार ऐसे समय में हुआ है, जब गिफ्ट सिटी लगातार दुनिया भर के वित्तीय संस्थानों, निवेश फंड्स और अंतर्राष्ट्रीय पूँजी बाजार से जुड़े निवेशकों को आकर्षित कर रही है। आईएफएससी में अपनी उपस्थिति का विस्तार करके एक्सिस ट्रस्टी का लक्ष्य नई वित्तीय व्यवस्थाओं को बढ़ावा देना और बाजार व नियमों में हो रहे बदलावों के मुताबिक भरोसेमंद फिड्यूशियरी सेवाएँ उपलब्ध कराना है।

By Business Bureau