West Bengal

यूक्रेन से अपने घर अलीपुरद्वार लौटी मेडिकल छात्रा तनिष्ठा रॉय

यूक्रेन से अपने घर अलीपुरद्वार लौटी मेडिकल छात्रा तनिष्ठा रॉय

अलीपुरद्वार के शोभागंज इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय तनिष्ठा रॉय शुक्रवार की रात यूक्रेन से अलीपुरद्वार अपने घर लौटी|  वह युद्धग्रस्त यूक्रेन से ट्रेन से पोलिश सीमा पर पहुंचकर फिर भारत सरकार की पहल पर पोलैंड में प्रवेश की और एक होटल में रात भर रुककर फिर शुक्रवार को वह सकुशल घर अलीपुरद्वार लौटी। यूक्रेन में युद्ध की खबर से रॉय परिवार अपनी बेटी की हालत को लेकर चिंतित थे। शुक्रवार रात को अपनी बेटी को सकुशल पाकर माता-पिता को राहत मिली। हालांकि, तनिष्ठा के माता-पिता अभी भी अपनी बेटी की मेडिकल शिक्षा को लेकर चिंतित हैं।उन्होंने कहा कि…
Read More
किडनी की बीमारी से जूझ रहे असहाय और दयनीय परिवार के लड़के के इलाज के लिए सरकार ने की मदद

किडनी की बीमारी से जूझ रहे असहाय और दयनीय परिवार के लड़के के इलाज के लिए सरकार ने की मदद

किडनी की बीमारी से नगर पालिका का अस्थाई कर्मचारी जूझ रहा हैं। असहाय और दयनीय परिवार लड़के के इलाज के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के आश्रमपारा क्षेत्र के निवासी गोपाल हरिजन के घर की हैं| गोपाल हरिजन अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ रहते हैं। शारीरिक बीमारी के कारण गोपाल घर पर ही रहता है। उसका बेटा संजू नगर पालिका का अस्थाई कर्मचारी है। उसकी कमाई से परिवार चल रहा था। परन्तु संजू किडनी की जटिल बीमारी से पीड़ित हैं।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उपचार प्रारंभिक तरीके से शुरू हुआ हैं। परन्तु पैसे की जरूरत धीरे-धीरे बढ़…
Read More
टेंगरा के प्लास्टिक कारखाने में आग

टेंगरा के प्लास्टिक कारखाने में आग

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के टेंगरा में स्थित एक प्लास्टिक कारखाने में शनिवार को आग लग गई है। जहां यह कारखाना स्थित है वह काफी संकरा क्षेत्र है और अग्निशमन गाड़ियों को पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसीलिए आग को काबू करने में काफी देर हुई है। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद इसे काबू कर लिया गया है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। किस वजह से आग लगी है, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कारखाने…
Read More
कोलकाता में चलती एसी ट्राम में लगी आग, सुरक्षित हैं सारे यात्री

कोलकाता में चलती एसी ट्राम में लगी आग, सुरक्षित हैं सारे यात्री

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की ऐतिहासिक पहचान रही एक एसी ट्राम में शुक्रवार दोपहर उस वक्त आग लग गई जब यात्रियों को लेकर गरियाहाट से धर्मतल्ला की ओर जा रही थी। अपराह्न 1:00 बजे के करीब बेनियापुकुर इलाके में ट्राम में आग लगी। इससे इसमें सवार  यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि गनीमत रही कि आग लगने के बाद ड्राइवर ने तुरंत ट्राम को रोक दिया था और इसमें सवार सारे लोग सुरक्षित नीचे उतर गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आसपास ट्रैफिक को रोक दिया गया और…
Read More
सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने का आरोप

सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने का आरोप

सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने का आरोप लगा है। भूमि संरक्षण कार्यालय द्वारा इसके खिलाफ कदम नहीं उठाने पर भूमि रक्षा कमिटी अदालत पहुंची है। घटना मालदा के चांचल के संतोषपुर की है। ग्राम पंचायत कार्यालय के पीछे सरकारी जमीन पर किस तरह कब्जा कर निर्माण चल रहा है, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि अदालत के कार्य स्थगन के निर्देश को ठेंगा दिखा कर निर्माण कार्य जारी है। इसे लेकर भूमि संरक्षण कार्यालय और पंचायत समिति के बीच खींचतान शुरू हो गई है। भूमि संरक्षण कार्यालय का दावा है कि…
Read More