West Bengal

अधिक बोनस की मांग में चाय बागान श्रमिकों का आंदोलन जारी

अधिक बोनस की मांग में चाय बागान श्रमिकों का आंदोलन जारी

अधिक बोनस की मांग में चाय बागान श्रमिकों का आंदोलन जारी। 11 फीसदी से अधिक बोनस की मांग को लेकर अलीपुरदुआर जिले का रायमटांग चाय बागान के श्रमिक सोमवार को चाय बागान में गेट मीटिंग में शामिल हुए। सोमवार को तृणमूल के चाय बागान श्रमिक संघ की रायमटांग चाय बागान इकाई की ओर से रायमटांग चाय बागान के फैक्ट्री गेट के सामने एक घंटे तक हुई गेट मीटिंग में काफी संख्या में श्रमिकों ने हिस्सा लिया। बाद में इस श्रमिकों ने कहा कि पिछले साल रायमटांग  चाय बागान में उत्पादन कम था। इसलिए श्रमिकों को 13.5% बोनस दिया गया था। लेकिन इस साल उत्पादन अधिक है,…
Read More
 लक्ष्मीकांत राय को किया गया ‘बंग गौरव सम्मान -2022 ‘ से  सम्मानित 

 लक्ष्मीकांत राय को किया गया ‘बंग गौरव सम्मान -2022 ‘ से  सम्मानित 

डुआर्स के फालाकाटा प्रखंड के धनीरामपुर  दो नंबर ग्राम पंचायत के खगेनहाट के सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत राय को 'बंग गौरव सम्मान 2022 ' से नवाजा गया।  उन्हें विशेष रूप से विकलांग बच्चों और किशोरों की शिक्षा, खेल और समाज सेवा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए 'बंग गौरव सम्मान 2022' प्रदान किया गया है। कोलकाता में 'वर्ल्ड बुक ऑफ़ स्टार रिकार्ड्स ' नामक प्रकाशन और सामाजिक विकास संगठन द्वारा 18 सितंबर को उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया। गौरतलब है उन्होंने कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिले में विशेष आवश्यकता वाले लगभग 300 छात्रों को स्कूल भेजा। उच्च शिक्षा के साथ साथ  पांच …
Read More
कूचबिहार में रक्तदान शिविर का आयोजन

कूचबिहार में रक्तदान शिविर का आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तेरापंथ परिषद की ओर से शनिवार को  कूचबिहार स्थित जैन मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कूचबिहार नगर पालिका के अध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस रक्तदान शिविर में कूचबिहार दक्षिण विधानसभा के विधायक निखिल रंजन दे समेत नौ गणमान्य लोग उपस्थित थे। तेरापंथ परिषद के सदस्यों ने बताया कि समाज में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान शिविर में एकत्रित रक्त को कूचबिहार मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में जमा किया जाएगा।
Read More
एकता की मिसाल है भारत-बांग्लादेश सीमा की विश्वकर्मा पूजा

एकता की मिसाल है भारत-बांग्लादेश सीमा की विश्वकर्मा पूजा

सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी में भारत-बांग्लादेश सीमा पर हर साल विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाता है। पिछले दो वर्षों में कोरोना के कारण पूजा की खास रौनक नहीं देखी गयी, पर  इस वर्ष स्थिति सामान्य होने के कारण फूलबाड़ी ट्रक ऑनर्स एंड ड्राइवर्स एसोसिएशन की ओर से काफी हर्सोल्लास व  धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रतिमा भी शानदार है। प्रकाश सज्जा भी देखने लायक है।  पूजा आयोजकों ने बताया "हम हिंदू और मुसलमान एक साथ पूजा करते हैं। इस साल यहाँ की विश्वकर्मा पूजा अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर…
Read More
बीजेपी शुरू करेगी ‘जेल भरो आंदोलन’ दुर्गा पूजा के बाद टीएमसी के खिलाफ

बीजेपी शुरू करेगी ‘जेल भरो आंदोलन’ दुर्गा पूजा के बाद टीएमसी के खिलाफ

मजूमदार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दावे को खारिज कर दिया है और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), पार्टी कार्यकर्ताओं पर मंगलवार (13 सितंबर) को कोलकाता में हुई हिंसा का आरोप लगाया है। टीएमसी कार्यकर्ता ने लोगों को अभियान में शामिल कर हिंसा भड़काने का काम किया है. पुलिस ने इसे भी भड़काया और लोगों को रेलवे स्टेशनों पर रोका। भाजपा डब्ल्यूबी प्रमुख ने कहा कि हम दुर्गा पूजा के बाद 'जेल भरो आंदोलन' शुरू करेंगे। बुधवार को ममता बनर्जी ने राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनकी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा बढ़ाने का आरोप लगाया…
Read More