सिलीगुड़ी में ‘VB-GRAM-G’ योजना पर मीडिया इंटरेक्शन; दार्जिलिंग के जिलाधिकारी हरिशंकर पणिक्कर ने बताए प्रोजेक्ट के उद्देश्य 

‘वीबी-ग्राम-जी’ (VB-GRAM-G) योजना के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने और इसके विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को सिलीगुड़ी  में एक विशेष मीडिया इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दार्जिलिंग जिले के जिलाधिकारी (DM) हरिशंकर पणिक्कर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने योजना के महत्व, इसके उद्देश्यों और जमीनी स्तर पर इसके प्रभावी कार्यान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि सरकारी योजनाओं की सटीक और सही जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के दौरान एक विस्तृत प्रेजेंटेशन के जरिए ‘VB-GRAM-G’ योजना के मूल उद्देश्यों, इसके कार्यान्वयन ढांचे (Implementation Framework) और आम लोगों को मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुलभ और जन-केंद्रित बनाना है, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों तक सेवाएं तेजी से और बिना किसी बाधा के पहुंच सकें।

बाइट (हरिशंकर पणिक्कर – जिलाधिकारी, दार्जिलिंग):”वीबी-ग्राम-जी (VB-GRAM-G) योजना के तहत सरकारी सेवाओं को सीधे और पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। इस योजना की सही जानकारी हर नागरिक तक पहुंचे, इसमें मीडिया की भूमिका निर्णायक है। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस ढांचे के जरिए सेवाओं की डिलीवरी को और अधिक त्वरित व आसान बनाया जाए।”

By Sonakshi Sarkar