West Bengal

जलपाईगुड़ी में दिव्यांगों ने किया रक्तदान

जलपाईगुड़ी में दिव्यांगों ने किया रक्तदान

 जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल का ब्लड बैंक इन दिनों खून की भारी कमी से जूझ रहा है। अस्पतालों में खून की कमी दूर करने के लिए लिए जलपाईगुड़ी में आम लोगों के साथ साथ दिव्यांग भी आगे आ रहे हैं।  गुरुवार को सैकड़ों दिव्यांग लोगों ने रक्तदान कर एक मिसाल कायम की। व्हीलचेयर में बैठ कर ये दिव्यांग रक्तदान करने पहुंचे। बताते चले त्योहारी सीजन खत्म होते ही अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में खून की किल्लत हो जाती है, जिले का इकलौता ब्लड बैंक खून की कमी से जुझ रहा है। ऐसे में मयनागुड़ी स्वामी विवेकानंद विकलांग कल्याण संघ ने दिव्यांगों के…
Read More
बाघपुल से होकर लंबा होता जोखिम भरा सफर

बाघपुल से होकर लंबा होता जोखिम भरा सफर

 सेवक के कोरोनेशन ब्रिज के लिए विकल्प सेतु के निर्माण की प्रक्रिया को शुरू हुए तीन साल बीत गए। लेकिन अभी तक इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार नहीं हो सकी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 से सेवक के लिए वैकल्पिक पुल निर्माण की कागजी प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि, डीपीआर तैयार करने के लिए गैरसरकारी संगठनों को नियुक्त करने की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है। गुजरात में मोरबी झूला पुल हादसे के मद्देनजर स्थानीय निवासियों के एक वर्ग का सवाल है कि पुराने सेवक पुल पर जोखिम का सफर और कितने दिन चलेगा? सेवक बाजार…
Read More
मरीज की मौत को लेकर नर्सिंग होम में बवाल 

मरीज की मौत को लेकर नर्सिंग होम में बवाल 

सिलीगुड़ी महकमे के मेडिकल मोड़  के पास एक नर्सिंग होम में मरीज की मौत को लेकर  परिजनों ने जमकर हंगामा किया  .  बताया जाता है  मरीज को कल भर्ती कराया गया था।  आज सुबह जब मरीज के परिजन मरीज से मिलने गए तो  अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि पूरा बिल जमा करने के बाद ही उन्हें मरीज से मिलने की अनुमति दी जाएगी। परिवार के सदस्यों द्वारा नर्सिंग होम में सभी बिल जमा करने के बाद मरीज के शव को परिवार के सदस्यों के पास लाया गया । इसके बाद परिजन गुस्से में आकर  नर्सिंग होम के खिलाफ प्रदर्शन…
Read More
दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, तीन गायें जब्त

दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, तीन गायें जब्त

 नक्सलबाड़ी पुलिस ने तस्करी से पहले तीन गायों के साथ दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के नाम मोहम्मद रज्जाक और मोहम्मद परवेज हैं। जानकारी के अनुसार तस्कर एक पिकअप वैन में 3 गायों को ले जा रहे थे। इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नक्सलबाड़ी के धूलिया मोड़ पर पिकअप वैन को कब्जे में लिया। पिकअप वैन में सवार लोग इन गायों के बारे में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद उन्हें  गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करों को बुधवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस मामले की जांच शुरू कर…
Read More
घर में घुसा छह फीट लंबा जहरीला सांप, इलाके में हड़कंप

घर में घुसा छह फीट लंबा जहरीला सांप, इलाके में हड़कंप

जलपाईगुड़ी सदर प्रखंड के अरविंद ग्राम पंचायत में शिरीश्तला से सटे साधु पारा इलाके में एक घर से 6 फीट लंबा  विषधर सांप बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सांप को देखकर घर के लोग दहशत में आ गए। वे फ़ौरन घर से बाहर आ गए। इस दौरान घर में  सांप और  बिल्ली के बीच  कुछ देर तक संघर्ष चलता रहा। इधर सांप मिलने की  खबर फैलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। इलाके के लोगों ने बिल्ली को भगाया पर सांप अपना फन फुफकारते हुए वहीं बैठा रहा . खबर मिलते ही  जलपाईगुड़ी के पर्यावरण प्रेमी…
Read More