West Bengal

हार्डवेयर की दुकान में दुस्साहसिक चोरी, इलाके में हड़कंप  

हार्डवेयर की दुकान में दुस्साहसिक चोरी, इलाके में हड़कंप  

भक्तिनगर थाना क्षेत्र की आशीघर आउट पोस्ट अंतर्गत सिलीगुड़ी के आशीघर मोड़ पर हार्डवेयर की एक दुकान में बीती रात चोरी होने पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। दुकान का मालिक श्यामल साहा ने बताया 'कल रात साढ़े नौ बजे तक खरीदारी करने के बाद मैं दुकान बंद कर घर चला गया। आज सुबह दुकान खोलने पर पता चला कि दुकान की छत की टीन खोलकर बदमाशों ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और रुपये चुरा लिये हैं।' पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज समेत कई अन्य चीजों को खंगाल कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। चोरी की घटना…
Read More
डालखोला शहर से बस चलाने की मांग में व्यवसायी सहित आम लोग हड़ताल पर, बैंक व दुकानें बंद 

डालखोला शहर से बस चलाने की मांग में व्यवसायी सहित आम लोग हड़ताल पर, बैंक व दुकानें बंद 

डालखोला शहर से बसें चलाने की मांग को लेकर डालखोला नागरिक मंच कमेटी ने बुधवार को 24 घंटे हड़ताल का आह्वान किया है। आज सुबह से ही धरना जारी है। बैंक सहित सभी दुकानें बंद हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए डालखोला थाने की पुलिस जगह जगह तैनात है। गौरतलब है कि शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए डालखोला बाईपास बनाया गया है। बाइपास खुलने के बाद से सभी सरकारी और निजी बसें बाइपास से होकर सिटी बसों के साथ चल रही हैं। इससे व्यवसायियों से लेकर शहरवासियों को परेशानी हो रही है। लंबे…
Read More
डेंगू को लेकर पार्षद ने चलाया जागरूकता अभियान

डेंगू को लेकर पार्षद ने चलाया जागरूकता अभियान

सिलीगुड़ी नगर निगम के 12 नंबर वार्ड के पार्षद वासुदेव घोष ने बुधवार को अपने वार्ड में डेंगू को लेकर जागरूक अभियान चलाया। वे आज वार्ड के विभिन्न इलाके में डेंगू को लेकर लोगों से मिले और उन्हें डेंगू को लेकर जागरूक किया। इस दौरान लोगों में डेंगू की रोकथाम को लेकर लीफलेट भी बांटे गए। इसके साथ ही आज वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर और मच्छर भगाने वाले स्प्रे का छिड़काव किया गया। जागरूक अभियान में मेयर परिषद सदस्य माणिक डे, पार्षद दुलाल दत्ता समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Read More
जन्मदिन पर गरीबों में बांटी मच्छरदानी

जन्मदिन पर गरीबों में बांटी मच्छरदानी

जलपाईगुड़ी के पांडापाड़ा निवासी व नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के संस्थापक तथा ऑक्सीजन दंपत्ति के नाम से मशहूर समाजसेवी संतनु शर्मा ने अपनी पत्नी अनुस्मिता शर्मा के साथ अपने जन्मदिन पर आज गरीबों में मच्छरदानी बांटी।  इसके साथ ही उन्होंने कुछ संगठनों को मच्छरदानी सौंपी। इतना ही नहीं आज के दिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने  कई परिवारों में सूखा भोजन, कच्ची मछली, मांस, फल और सब्जियां वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा डेंगू के मद्देनजर गरीबों में मच्छरदानी बांटी गयी।  
Read More
दशहत का पर्याय बन चुके भालू को वनकर्मियों ने पकड़ा, एक की तलाश जारी

दशहत का पर्याय बन चुके भालू को वनकर्मियों ने पकड़ा, एक की तलाश जारी

वन विभाग ने कालचीनी प्रखंड के उत्तर मेंदबाड़ी इलाके से पिछले कुछ दिनों से उत्पात मचा रहे  एक बड़े भालू को पकड़ा जबकि एक अन्य भालू की तलाश जारी है. बताया जाता है इलाके के लोगों ने मंगलवार सुबह उत्तर मेंदाबाड़ी इलाके में दो भालू देखा । भालू ने इलाके के रहनेवाले के व्यक्ति का सूअर झपट कर अपने साथ ले गया । गौरतलब है कि उत्तर मेंदाबाड़ी क्षेत्र में लगातार दो दिनों से भालुओं का आतंक बना हुआ है. बीती रात भालू ने इलाके के एक व्यक्ति का सूअर को खींच कर अपने साथ ले गया। आज लोगों ने भालू…
Read More