West Bengal

अस्पताल ने मरीज का प्लास्टर काटने से किया इंकार, खुद ही प्लास्टर काटने  घर निकल पड़ा मरीज

अस्पताल ने मरीज का प्लास्टर काटने से किया इंकार, खुद ही प्लास्टर काटने  घर निकल पड़ा मरीज

जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बाहर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की बात  करती हैं। वहीं जलपाईगुड़ी में स्थिति इसके उलट है। आरोप है कि जब एक व्यक्ति अपने हाथ से प्लास्टर काटने के लिए जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचा तो उसे बाहर जाकर प्लास्टर काटने को कहा गया। बाहर जाने पर प्लास्टर काटने के लिए मरीज से 150 रुपए मांगे गए। यह सुनते ही मरीज भड़क उठा और पैसे देने से इंकार करते हुए खुद ही प्लास्टर काटने के लिए अपने घर के लिए निकल पड़ा। जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल…
Read More
जलपाईगुड़ी जिला लघु चाय उत्पादक संघ की वर्षित बैठक आयोजित, छोटे चाय किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा

जलपाईगुड़ी जिला लघु चाय उत्पादक संघ की वर्षित बैठक आयोजित, छोटे चाय किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा

जलपाईगुड़ी जिला लघु चाय उत्पादक संघ की 16वीं वार्षिक बैठक रविवार को जलपाईगुड़ी के रानीनगर स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित की गई। बैठक में कच्ची चाय की पत्तियों के न्यूनतम मूल्य में वृद्धि की मांग उठाई गई। बैठक के दौरान छोटे चाय किसानों के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के समक्ष विभिन्न मांगें रखी गईं। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय चाय बोर्ड के उप निदेशक सौरभ पहाड़ी उपस्थित थे। जिला लघु चाय उत्पादक संघ के महासचिव विजयगोपाल चक्रवर्ती ने संपादकीय प्रतिवेदन में संघ के विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा बैठक में छोटे चाय किसानों…
Read More
रायगंज पहुंचे डीजी , पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

रायगंज पहुंचे डीजी , पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

राज्य पुलिस के डीजी मनोज मालवीय रविवार को उत्तर दिनाजपुर पहुंचे .   डीजी हेलीकॉप्टर से आज रायगंज के मियूराल  स्थित बीएसएफ कैंप पहुंचे . वहां से वे सीधे कर्णझोरा  स्थित रायगंज पुलिस जिले के अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक व अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक करीब 45 मिनट तक चली। इसके बाद राज्य पुलिस के  अगले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इस्लामपुर के लिए रवाना हो गए। सुत्रों के अनुसार बैठक में डीजी ने पंचायत चुनाव से पूर्व सुरक्षा हालातों का जायजा लिया। 
Read More
चाय बागान में घुसा बाइसन, लोगों में दहशत

चाय बागान में घुसा बाइसन, लोगों में दहशत

सोमवार सुबह एक बाइसन जंगल से निकलकर बिन्नागुरी चाय बागान इलाके में आ घुसा। स्थानीय लोगों ने बताया बाइसन रेती के जंगल से निकलकर आज सुबह बानरहाट चाय बागान के  मोराघाट चाय बागान को पार कर रास्ता भटक कर बिन्नागुरी चाय बागान में जा धमका। खबर मिलते ही वन विभाग के बिन्नागुरी वाइल्ड लाइफ  स्कॉयर्ड  के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर बाइसन को वापस जंगल खदेड़ने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद बाइसन को रेती जंगल में वापस भेजा जा सका। बाइसन के जंगल लौटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
Read More
40 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

40 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

40 लाख रुपये के ब्राउन शुगर  के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। घटना बागडोगरा के जंगलीबाबा मोड़ से सटे इलाके की है। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एसओजी व बागडोगरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर अभियान चलाकर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 400 ग्राम ब्राउन शुगर सहित एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार युवक मोहम्मद असलम नक्सलबाड़ी का रहने वाला है। आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।
Read More