West Bengal

जुट से भरे घर में लगी आग, इलाके में हड़कंप 

जुट से भरे घर में लगी आग, इलाके में हड़कंप 

धूपागुड़ी प्रखंड के कालीरहाट बाजार विद्यालय पाड़ा से सटे इलाके में जुट से भरे एक मकान में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय लोग आग  बुझाने का काम शुरू कर दिया। खबर मिलते ही धूपागुड़ी दमकल विभाग के कर्मचारी  मौके पर पहुंचे। बताया जाता है दमकल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है। अगलगी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Read More
हाथी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, मौत के कारणों की तलाश में जुटे वनकर्मी 

हाथी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, मौत के कारणों की तलाश में जुटे वनकर्मी 

अलीपुरद्वार जिले के दलगांव वन बस्ती के मुंसी लाइन में एक जंगली हाथी की मौत से बुधवार सुबह पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने हाथी के शव  को फसल के बीच खेत में पड़ा देख इसकी सूचना वन विभाग को दी। घटना की जानकारी मिलते ही जलदापाड़ा राष्ट्रीय अभयारण्य के सहायक वन्य जीव संरक्षक देवदर्शन राय व अन्य वनकर्मी मुंसी लाइन पहुंच कर हालातों का जायजा लिए। वन विभाग के अनुसार हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हाथी के शव को जलदापाड़ा ले जाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह पता…
Read More
आजादी के अमृत महोत्सव पर त्रिपुरा से निकली बीएसएफ की साइकिल रैली कूचबिहार पहुंची ,कोलकाता तक का है सफर 

आजादी के अमृत महोत्सव पर त्रिपुरा से निकली बीएसएफ की साइकिल रैली कूचबिहार पहुंची ,कोलकाता तक का है सफर 

आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर बीएसएफ ने अगरतला (त्रिपुरा) से कोलकाता (पश्चिम बंगाल) तक भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 1558 किलोमीटर साइकिल रैली का आयोजन किया है. रैली पिछले 01 नवंबर से त्रिपुरा में अगरतला सीमा से शुरू हुई और भारत-बांग्लादेश सीमा के साथ लंबी दूरी तय करने के बाद कोलकाता पहुंचेगी। मंगलवार को यह रैली पनिशाला उत्तर बंगाल सीमा के जलपाईगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत मेखलीगंज सीमा पर बीओपी पर पहुंची. यह साइकिल रैली मिजोरम, मेघालय और गुवाहाटी की अंतरराष्ट्रीय सीमा से होते हुए त्रिपुरा से यहाँ पहुंची है । बीएसएफ की यह साइकिल रैली कोलकाता के टैगोरविला तक…
Read More
कामतापुर राज्य की मांग में केपीपी का छह दिसंबर को ‘रेल रोको’ आंदोलन 

कामतापुर राज्य की मांग में केपीपी का छह दिसंबर को ‘रेल रोको’ आंदोलन 

कामतापुर पीपुल्स पार्टी यूनाइटेड और कामतापुर प्रोग्रेसिव पार्टी ने अलग कामतापुर राज्य की मांग को लेकर छह दिसंबर को 'रेल रोको'  आंदोलन का आह्वान किया  है. कामतापुर प्रोग्रेसिव पार्टी के प्रवक्ता अमित राय ने मंगलवार को सिलीगुड़ी में संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने  अलग राज्य और कामतापुर भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर संयुक्त मंच गठित कर 28 नवंबर को शहीद दिवस और राजनीतिक सभा करने का भी एलान किया . दूसरी ओर रेल रोको आंदोलन  को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है ।  अमित राय ने  कहा कामतापुर पीपुल्स पार्टी…
Read More
कपडा सुखाने के दौरान छत से गिरकर वृद्ध महिला की मौत

कपडा सुखाने के दौरान छत से गिरकर वृद्ध महिला की मौत

 कपडा सुखाने के दौरान छत से गिरकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 39 स्थित हैदरपारा के सूर्य शिखा सारणी इलाके में मंगलवार को हुई. जानकारी के अनुसार क्षमा देवी  नामक 65 वर्षीय वृद्धा  आज सुबह छत पर कपड़े सुखाने  जा रही थी। उस समय किसी कारण से पैर फिसलने से वह  छत से सड़क पर गिर गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर मिलते ही  भक्ति नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना…
Read More