09
Dec
पंचायत चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस चाय बागान मजदूरों का दिल जीतने के लिए पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी है. इसी कड़ी में चाय बागान श्रमिकों के प्रोविडेंट फण्ड और ग्रेच्युटी के मुद्दे पर शुक्रवार से तृणमूल चाय बागान श्रमिक संघ ने अलीपुरद्वार जिले के संकोश चाय बागान और जलपाईगुड़ी जिले के एलेनबाड़ी से पदयात्रा शुरू की । पदयात्रा शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे अलीपुरद्वार जिले के संकोश से शुरू हुई। मंत्री बुलू चिकबराईक ने पदयात्रा की शुरुआत की। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ तृणमूल चा बागान श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष बीरेंद्र बारा, तृणमूल जिलाध्यक्ष प्रकाश चिकबराइक…
