West Bengal

कूचबिहार में अभिषेक बनर्जी के स्वागत की तैयारी पूरी

कूचबिहार में अभिषेक बनर्जी के स्वागत की तैयारी पूरी

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी आज कूचबिहार आ रहे हैं। अभिषेक बनर्जी का हेलीकॉप्टर शाम चार बजे कूचबिहार के एवीएन शील कॉलेज मैदान में उतरेगा। अभिषेक बनर्जी के स्वागत के लिए लाल और पीली साड़ियों में तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता वहां मौजूद रहेंगी। अभिषेक बनर्जी के स्वागत में बैराती नृत्य और रावा नृत्य होगा। अभिषेक बैनर्जी कीर्तन टोली के साथ मदनमोहन मंदिर में प्रवेश करेंगे।अभिषेक बनर्जी अपने कार्यक्रम की शुरुआत मदनमोहन मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ करेंगे। वह मदनमोहन मंदिर से दिनहाटा के लिए रवाना होंगे। बामनहाट में रात्रि विश्राम के लिए शिविर लगाया गया है।…
Read More
नई पेंशन योजना को रद्द करने की मांग पर न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे एरिया ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन

नई पेंशन योजना को रद्द करने की मांग पर न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे एरिया ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन

रेलवे मजदूर संघ ने फिर से नई पेंशन योजना रद्द करने की मांग की है। 2004 में केंद्र की नई पेंशन योजना लागू की गई। नतीजतन, सरकारी कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी परेशानी में हैं। इस नई पेंशन योजना को तुरंत रद्द करने की मांग को लेकर नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन कमेटी देशभर में आंदोलन में शामिल हो गई है। इस मांग में कई संगठन भी शामिल हो गए हैं। यह आंदोलन हर महीने की 21 तारीख को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया जाता है। उसी एजेंडे के तहत रेलवे मजदूर यूनियन न्यू जलपाईगुड़ी शाखा द्वारा शुक्रवार को…
Read More
उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में  बच्चा चोरी की घटना से सनसनी

उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में बच्चा चोरी की घटना से सनसनी

उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के प्रसूति विभाग में हुई। ज्ञात हो कि खोरीबाड़ी के भोगभीटा क्षेत्र की रहने वाली रंजीता सिंह ने मंगलवार को खोरीबाड़ी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद महिला के शरीर में कई तरह की जटिलताएं पैदा हो गईं। इसी वजह से उसे बुधवार की रात उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया। गुरुवार की दोपहर रंजीता के खाने के दौरान अचानक एक महिला रंजीता की मदद के लिए आगे आ गई। उसने…
Read More
पक्की सड़क की मांग में रसिक बिल वन क्षेत्र के निवासियों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

पक्की सड़क की मांग में रसिक बिल वन क्षेत्र के निवासियों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

रसिक बिल वन क्षेत्र में आदिवासी बस्ती के निवासियों ने सड़क की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया है। वोट आता है, चला भी जाता है। चुनाव से पहले नेता क्षेत्र के विकास के लिए कई वादे करते हैं। लेकिन वोट के बाद वन क्षेत्र में आदिवासी बस्ती के लोगों को सभी भूल जाते हैं। इसलिए, चुनाव से पहले, रसिकबिल वन क्षेत्र की आदिवासी बस्ती के निवासियों ने पक्की सड़क की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया। तूफानगंज-2 ब्लॉक नंबर महिषकुची-2 ग्राम पंचायत के रसिकबिल आदिवासी बस्ती के निवासियों ने प्लेकार्ड लेकर मतदान बहिष्कार का ऐलान…
Read More
बालासन नदी में मिट्टी धसने से मृत व घायल के परिवारों को आर्थिक सहयोग

बालासन नदी में मिट्टी धसने से मृत व घायल के परिवारों को आर्थिक सहयोग

कुछ दिनों पहले बालासन नदी में अवैध रूप से बालू खनन के दौरान मिट्टी धसने से 3 किशोरों की दबकर मौत हो गई थी। घटना में एक और युवक घायल हुआ था। बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से पीड़ित परिवारों की मदद की गई।माटीगाड़ा बनियाखरी क्षेत्र में पाथरघाटा अंचल तृणमूल कांग्रेस की ओर से बालसन नदी में मारे गए 3 किशोरों और 1 घायल के परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई।
Read More