उत्तर बंगाल दौरा समाप्त कर कोलकाता लौटने से पहले बागडोगरा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य की नगर विकास (Urban Development) मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के जाल में धकेलने की किसी भी कोशिश के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देश को कमजोर करने की साजिश: मंत्री अग्निमित्रा पॉलमादक पदार्थों (ड्रग्स) के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए मंत्री ने कहा:”अगर युवा समाज को नशे के जरिए खोखला कर दिया जाएगा, तो देश भी कमजोर हो जाएगा। इसलिए नशे और ड्रग्स के खिलाफ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन इस मामले में बेहद सख्त रुख अपनाएगा और सभी जरूरी कदम उठाएगा।”
सामाजिक जागरूकता पर दिया जोरमंत्री अग्निमित्रा पॉल ने आगे कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में सिर्फ प्रशासनिक कार्रवाई ही काफी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को जागरूक होना पड़ेगा:परिवार और संस्थानों की भूमिका: परिवार, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों को इस लड़ाई में अहम भूमिका निभानी होगी।युवाओं को सही दिशा: युवा पीढ़ी को स्वस्थ, सकारात्मक और सही दिशा में आगे बढ़ाना ही सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।
